हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: बर्मिंघम की सड़कों पर दिखे रोहित शर्मा, फैंस ने देखते ही कर दिया ऐसा कि सब रह गए हैरान

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है. इस मैच से पहले रोहित शर्मा बर्मिंघम की सैर पर निकले हैं. उनके अलावा टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी नजर आए.

विज्ञापन
Photo Source: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरकर पसीने बहा रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में मिली 0-4 से शर्मनाक हार का बदला भी लेना है. इसी बीच बर्मिंघम की सड़क पर रोहित शर्मा नजर आए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा बर्मिंघम की सैर करने निकले

मैच से पहले रोहित शर्मा और टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी बर्मिंघम की सैर करते हुए नजर आए. रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और कुलदीप यादव भी एक साथ दिखे. इस दौरान रोहित शर्मा के साथ फैंस सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े. रोहित ने इस दौरान कुछ फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई. वीडियो में श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे आगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि रोहित और कुलदीप पीछे दिखाई दे रहे हैं. फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बैजबॉल के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट में होगी ‘द वॉल’ युग की शुरुआत!

विज्ञापन

रोहित की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर

रोहित शर्मा की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. वह भारत के लिए वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में रोहित शर्मा आगामी वर्ल्ड कप में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.

लेकिन सवाल ये है कि रोहित को क्या आगामी वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट मौका देगी. इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं. ऐसे में रोहित इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. रोहित ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलाजुला प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में ‘फ्लॉप’ होने के बाद वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच? खुद को साबित करने का आखिरी मौका!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola