इंग्लैंड में 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच? खुद को साबित करने का आखिरी मौका!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में फ्लॉप साबित हुए. अब सभी के मन में सवाल है कि वैभव कब मैदान पर उतर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस सीरीज में वैभव टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

vaibhav sooryavanshi

वैभव कब करेंगे कमबैक? (Image: AI Generated and Twitter/X)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में डेब्यू किया. हालांकि, सूर्यवंशी के लिए पहली सीरीज कुछ खास नहीं रही और वो प्रभाव नहीं छोड़ पाए. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रनों की बारिश करके टीम इंडिया में जगह बनाई थी. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में काफी प्रतिस्पर्धा है और वैभव सूर्यवंशी को अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने की जरूरत है. सभी के मन में सवाल है कि वैभव अपना अगला मैच कब खेलेंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे मैदान पर वापसी?

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारतीय T20I टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है और दोनों देशों के बीच कुल 3 मैच खेले जाएंगे. संजू सैमसन को आराम दिया गया है, ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का बतौर ओपनर खेलना लगभग तय है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को पहला T20I खेला जाएगा और इस मैच के जरिए वैभव मैदान पर वापसी कर सकते हैं. इसके बाद भारतीय टीम 25 और 26 जुलाई को भी जिम्बाब्वे का सामना करेगी. इसमें भी वैभव एक्शन में नजर आएंगे.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में उन्हें डेब्यू करने का भी मौका मिला लेकिन वो मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए. सीरीज में वैभव ने कुल 3 मैच खेले और 42 रन बनाए. सूर्यवंशी का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 15 रन रहा था.

विज्ञापन

इसी प्रदर्शन के चलते वैभव सूर्यवंशी को पांचवें T20I से ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन खेलते हुए नजर आए. वैभव के पास अब खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो जिम्बाब्वे में भी फेल हुए, तो टीम इंडिया से उनका पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ