बैजबॉल के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट में होगी ‘द वॉल’ युग की शुरुआत! हेड कोच बनने की रेस में टॉप पर भारतीय दिग्गज का नाम

England Next Head Coach: इंग्लैंड क्रिकेट मौजूदा समय में बदलाव के दौर से गुजर रही है. बोर्ड की तरफ से ब्रैंडन मैकुलम को हाल ही में टेस्ट कोच के पद से हटाया गया है. ऐसे में उनकी जगह अब कौन इस पद को संभालेगा ये बड़ा सवाल है. इस लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज का नाम सामने आ रहा है.

AI Generated Image

AI Generated Image

England Next Head Coach: इंग्लैंड क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है. बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद इंग्लिश बोर्ड ने ब्रैंडन मैकुलम की भी टेस्ट टीम के हेड कोच पद से छुट्टी कर दी है. इंग्लिश टीम को अब रेड बॉल क्रिकेट में नए कोच की तलाश है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर नजर आ रहा है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार रेड बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के रेड बॉल कोच के पद के लिए कुछ चुनिंदा नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें राहुल द्रविड़ का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है.

विज्ञापन

क्यों राहुल द्रविड़ को मिल सकता है पद?

राहुल द्रविड़ के लिए ये कोई नया काम नहीं होगा. हाल ही में वो टीम इंडिया के हेड कोच भी थे और उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया था. साल 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम ने अपनी जगह पक्की की थी तो वहीं साल 2024 में टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इसी के साथ राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट को लेकर प्यार भी इस तरफ एक कदम बढ़ा सकता है. नए टैलेंट और मैदान पर बारीक चीजों की परख द्रविड़ को बाकी लोगों के अलग करती है. 

विज्ञापन

रेस में और लोग भी शामिल

ब्रेंडन मैकुलम के हटने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट के रेड बॉल हेड कोच बनने की रेस में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कोच एंडी फ्लावर और पूर्व इंग्लिश स्पिनर रिचर्ड डॉसन भी लिस्ट में बने हुए हैं. इसी के साथ आर अश्विन का नाम भी कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है. 

मैकुलम की कोचिंग में टीम का टेस्ट प्रदर्शन

ब्रैंडन मैकुलम के हेड कोच रहते हुए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा. उनके हेड कोच रहते हुए टीम ने 49 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 27 मैचों में टीम ने जीत हासिल की तो वहीं 20 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. घरेलू सरजमीं पर इंग्लिश टीम का बोलबाला देखने को मिला. टीम ने 28 में से 18 घरेलू मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं विदेश में टीम ने खेले 21 मैचों में से केवल 9 में ही जीत हासिल की. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ