---विज्ञापन---

खेल

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने बनाया World Record, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के पहले बल्लेबाज

Rohit Sharma Creat World Record: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक नहीं बल्कि दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने क्रिस गेल को भी पछाड़ा है. अब वह एक बड़ा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Jan 11, 2026 20:56
रोहित शर्मा भारत और न्यूजीलैंड मैच में
रोहित शर्मा भारत और न्यूजीलैंड मैच में

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया. हिटमैन इंटरनेशनल क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर बड़ा कारनामा किया.

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 648 छक्के दर्ज थे. लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में 2 छक्के अपने नाम करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. रोहित शर्मा इस मैच में 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- चोटिल होने के बाद क्या IPL 2026 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें कब करेंगे मैदान पर धमाकेदार कमबैक

इसके अलावा हिटमैन ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. वह अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं. हिटमैन के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में 229 छक्के हो गए हैं. वहीं, अब गेल दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जिनके नाम 328 छक्के दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के ‘बुलेट थ्रो’ ने उड़ाए होश, पलक झपकते ही बल्लेबाज को भेजा पवेलियन, VIDEO वायरल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (सभी प्रारूप)

रैंकखिलाड़ी (देश)कुल छक्केटेस्ट छक्केवनडे (ODI) छक्केटी20 (T20I) छक्के
1रोहित शर्मा (भारत)65088357205
2क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)55398331124
3शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)4765235173
4ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)39810720091
5जोस बटलर (इंग्लैंड)38733182172
6मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)38323187173
7एम.एस. धोनी (भारत)3597822952
8सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)3525927023
9इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)3466220120
10एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)3286420460

First published on: Jan 11, 2026 07:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.