When Rishabh Pant Return

चोटिल होने के बाद क्या IPL 2026 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें कब करेंगे मैदान पर धमाकेदार कमबैक

When Rishabh Pant Return: ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोट आई. इसी वजह से वो श्रृंखला से बाहर हो गए. ऋषभ को फैंस जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करते हुए देखना चाहते हैं. कई लोगों को चिंता है कि कहीं ये चोट उन्हें IPL 2026 से बाहर न कर दे. आइए जानते हैं कि पंत कब तक मैदान पर कमबैक कर सकते हैं.

When Rishabh Pant Return: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले चौंकाने वाली खबर आई. ऋषभ पंत अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए और इसी कारण वो सीरीज से बाहर हो गए. उन्हें दाहिने एब्डोमिनल में चोट आई है और इसी के चलते अब वो कुछ समय तक बाहर रहेंगे. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए उनकी जगह टीम में ध्रुव जुरेल की एंट्री हो गई है. सभी के मन में सवाल है कि कब तक पंत की मैदान पर वापसी होगी.

विज्ञापन

क्या IPL भी नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत की चोट गंभीर है और उन्हें ठीक होने में ढाई महीने के करीब लग सकता है. ऐसे में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच मिस कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पंत का नाम नहीं है. उनकी चोट की गंभीरता को देखें, तो वो मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हो रहे IPL द्वारा मैदान पर धमाकेदार कमबैक कर सकते हैं. ऐसे में फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ