चेपॉक में महेंद्र सिंह धोनी को एंट्री करते देख रो पड़ी महिला फैन, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिनों का समय बचा है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक इवेंट आयोजित किया. जिसमें फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी को लगभग 1 साल के बाद फैंस ने लाइव स्टेडियम से देखा.

MS Dhoni Entry and Fan Girl Crying

MS Dhoni Entry and Fan Girl Crying

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक इवेंट आयोजित किया. जिसमें मौजूदा टीम के खिलाड़ियों के साथ पूर्व प्लेयर्स भी शामिल रहे. इस दौरान भी एक बार फिर से सभी का ध्यान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तरफ खींच लिया. महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि सीएसके के फैंस के दिलों की धड़कन है. इस इवेंट के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में जैसे ही माही ने पहला कदम रखा, वैसे ही पूरा स्टेडियम एक बार फिर से उनके नाम से गूंज उठा. धोनी को देखते ही कुछ फैंस भावुक भी हो गए.  

विज्ञापन

माही को देख रो पड़ी महिला फैन

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन 19 की शुरुआत से पहले अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक इवेंट रखा, जिसका नाम ‘रोर 2026’ है. इस इवेंट में चेन्नई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ मैदान पर नजर आए. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 1 वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम के अंदर आते हुए दिख रहे हैं. 

विज्ञापन

इस इवेंट में माही ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा, तो उसके साथ ही पूरे स्टेडियम में उनका नाम गूंजने लगा. इसी वीडियो में एक महिला फैन धोनी को देखने के बाद रो पड़ी. इसके अलावा भी कुछ फैंस भावुक नजर आए. इस इवेंट में धोनी और सुरेश रैना को दोबारा साथ में देख कर भी फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आए.  

विज्ञापन

बड़े-बड़े दिग्गज इस इवेंट में आए नजर 

आपको बता दें कि इस इवेंट में मैथ्यू हेडन, मुरली विजय, पार्थिव पटेल, एस बद्रीनाथ, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन, शादाब जकाती, लक्ष्मीपति बालाजी और जोगिंदर शर्मा जैसे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी नजर आए. इस दौरान हसी ने चेन्नई के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर जोरदार शॉट खेला। सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में धोनी समेत बाकी खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी इस दौरान विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए और सभी पूर्व बल्लेबाजों ने भी इस दौरान मस्ती करते हुए बैटिंग की. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ