IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के 'बुलेट थ्रो' ने उड़ाए होश, पलक झपकते ही बल्लेबाज को भेजा पवेलियन, VIDEO वायरल

Shreyas Iyer Bullet Throw: श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद भारत के लिए वनडे मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं. तीन महीने के इंतजार के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. अय्यर आते ही फैंस के बीच अपनी फील्डिंग के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने अपने बुलेट थ्रो से बल्लेबाज के होश उड़ा दिए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Shreyas Iyer Bullet Throw

अय्यर के थ्रो ने उड़ाए होश

Shreyas Iyer Bullet Throw: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में वो नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे. इसी बीच श्रेयस अय्यर का बुलेट थ्रो काफी चर्चा का विषय रहा. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को पलक झपकते ही रनआउट कर दिया. इसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो गया है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के ‘बुलेट थ्रो’ ने उड़ाए होश

न्यूजीलैंड टीम 200 रन के अंदर 5 विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान माइकल ब्रेसवेल बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने डैरेल मिचेल का साथ देने की पूरी कोशिश की. पारी के 43वें ओवर में डैरेल मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर शॉट लगाया और माइकल ब्रेसवेल रन लेने के लिए दौड़ पड़े. लग रहा था कि आसानी से दो रन हो जाएंगे और कमेंटेटर ने भी इस बात का जिक्र कर दिया था. हालांकि, श्रेयस अय्यर ने बुलेट की रफ्तार से थ्रो लगाया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर ब्रेसवेल उस समय तक क्रीज में पहुंचे भी नहीं थे. इसी के चलते वो पलक झपकते ही रनआउट हो गए और पवेलियन वापस लौट गए.

विज्ञापन

आप नीचे रनआउट की वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

टीम इंडिया के सामने 301 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए. अब टीम इंडिया के सामने 301 रनों का बड़ा लक्ष्य है. रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी उम्मीद रहने वाली है. दोनों के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शानदार रही थी. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रनों की बारिश कर सकते हैं.

कमबैक मैच में श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच में चोट आई थी. इसके बाद वो एक्शन से पूरी तरह दूर हो गए और तीन महीने तक आराम करने के बाद अय्यर अब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा फैंस अय्यर को भी बड़ा स्कोर बनाते हुए देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ