Rohit Sharma Test Retirement: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए इस बात की जानकारी दी है। रोहित टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रोहित का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली भारतीय टीम से ठीक पहले आया है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी थीं कि रोहित को इस टूर के लिए कप्तान की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम को अपनी ही सरजमीं पर न्यूजीलैंड के हाथों पहली बार 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी टीम इंडिया को रोहित की कप्तानी में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित ने किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान
टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “हेलो, मैं आप सभी से यह शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का सफेद जर्सी में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए मेरे लिए गर्व की बात रही। इतने सालों तक मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखूंगा।” रोहित का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहद शर्मनाक रहा था। रोहित का इस दौरे पर बैटिंग औसत महज 6 का रहा था।
टेस्ट में संघर्ष कर रहे थे रोहित
रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। हिटमैन के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, जबकि उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में थी। रोहित की कैप्टेंसी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अपनी ही धरती पर 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रोहित बतौर कप्तान और बल्लेबाज फेल रहे थे। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में रोहित ने खुद को प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी कर लिया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines