India vs England 2nd Test: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। बल्लेबाजी में तो भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन गेंजबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने निराश किया। पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से 5 शतक देखने को मिले थे, जिसमें 2 शतक पंत ने लगाए थे। ऋषभ पंत ने पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वहीं अब पंत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जब विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुद को बदलने के लिए अपना फोन बंद और व्हाट्सएप डिलीट कर दिया था।
क्यों किया था पंत ने फोन बंद?
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस बार ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 5 मैचों की इस सीरीज में पंत ने 28.33 के औसत 255 रन बनाए थे। जिसके बाद उनको चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में तो चुना गया था लेकिन पंत को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब टाइम्स ऑफ रिपोर्ट के मुताबिक “मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में कुछ गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेले थे, जिसके चलते उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, यहां तक की पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने तो पंत को बेवकूफ कह दिया था। इस मैच के बाद पंत ने खुद के खेलने के तौर-तरीकों में बदलाव करने की ठानी।”
इसके बाद जब उनको चैंपियंस ट्रॉफी में बेंच पर बैठना पड़ा तो पंत ने मार्च 2025 में व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करने का फैसला किया और उन्होंने अपना फोन भी बंद कर दिया। उन्होंने अपना फोन तभी चालू किया जब उन्हें किसी से संपर्क करना था। इसके बाद आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस सीजन पंत 300 रन भी नहीं बना पाए थे, हालांकि सीजन के आखिरी लीग मैच में पंत ने जरूर शानदार शतक लगाया था।
टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने खुलासा करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पंत ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया और खुद को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की। जब चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वे बेंच पर बैठे थे उस दौरान भी उन्होंने खूब मेहनत की। वो दिन-रात सबसे कठिन सेशन करता था, जब भी पंत फ्री होता मुझे जिम में ले जाया करता था। उसने मुझसे सिर्फ इतना कहा था कि उसको खुद पर काम करना है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया में घटने वाला है कुछ बड़ा? पंजाब किंग्स का खिलाड़ी अचानक बना नेट बॉलर
संबंधित खबरें
'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
1 hr ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
8 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
9 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
9 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
10 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
10 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines