IND vs ENG: Rishabh Pant को मिली अंपायर से भिड़ने की सजा, ICC ने लगाई जमकर फटकार

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को अंपायर से भिड़ने की सजा मिली है। गेंद चेंज करने को लेकर टीम इंडिया के उपकप्तान अंपायर से काफी देर तक बहस करते हुए नजर आए थे।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

विज्ञापन

Rishabh Pant: टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत को बीच मैदान पर अंपायर से भिड़ने की सजा मिली है। आईसीसी ने पंत के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया है। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज की मैच फीस नहीं काटी गई है और उन्हें सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया है। बता दें कि बॉल बदलने को लेकर पंत कप्तान शुभमन गिल के साथ अंपायर के पास पहुंचे थे। मगर अंपायर ने गेंद चेंज करने के इनकार कर दिया था, जिसके बाद पंत काफी देर तक अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने आखिर में गेंद को भी फेंक दिया था।

विज्ञापन

पंत को आईसीसी ने लगाई फटकार

ऋषभ पंत को अंपायर से भिड़ने की आईसीसी ने सजा सुनाई है। पंत के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि, पंत को आईसीसी ने सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया है। भारतीय उपकप्तान की 50 प्रतिशत मैच फीट कटने से बच गई है। पंत को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का दोषी पाया गया है। पंत को यह सजा एक इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर करने की वजह से मिली है।

क्या हुआ था विवाद?

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हैरी ब्रूक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोरदार चौका जमाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान पंत अंपायर के पास गेंद को बदलने की गुजारिश लेकर पहुंचे। अंपायर ने बॉल को चेक किया और अभी खेलने लायक बताया। बस इसके बाद पंत बुरी तरह से बिफर गए और अंपायर से बहस करने लगे। अपनी बात ना माने जाने की वजह से पंत ने गुस्से में आकर अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर पटक दिया और कुछ कहते हुए पीछे की तरफ मुड़ गए। पंत का यह बर्ताव देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी शोर मचा दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ