IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अब 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 6 अक्टूबर को होने वाला है। सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कमान दी गई है। बीसीसीईआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि सूर्या और हेड कोच गौतम गंभीर विकेटकीपर के तौर पर किस खिलाड़ी को मौका देंगे। ये बड़ा सवाल है। क्योंकि बोर्ड ने इस सीरीज के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में स्क्वाड में शामिल किया है।
किसे मिलेगा मौका?
बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच ग्वालियर में खेला जाना है। ऐसे में संजू सैमसन या फिर जितेश शर्मा किसे मौका मिलेगा। ये बड़ा सवाल है। लेकिन माना जा रहा है कि गौतम और सूर्या, संजू पर अधिक भरोसा जता सकते हैं। संजू को टी-20 खेलने का ज्यादा अनुभव भी है। उन्हें टी-20 विश्व कप 2024 में जगह भी दी गई थी,जबकि जितेश शर्मा ने हाल ही में कोई मैच नही खेला है। उन्हें भारत की ओर से टी-20 मैच खेले हुए भी कई महीने हो गए हैं। इस लिहाज से टीम मैनेजमेंट संजू पर भरोसा जता सकती है।
कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संजू सैमसन ने टी-20 सीरीज खेली थी। लेकिन उनका प्रदर्शन खासा कमाल का नहीं रहा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भाग लिया और इंडिया D की ओर से खेलते हुए अपने दूसरे मैच में तबाड़तोड़ 106 और 45 रन बनाए थे। वहीं जितेश शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच आईपीएल 2024 में खेला था। इसके बाद जितेश घरेलू टूर्नामेंट में भी खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। इस लिहाज से संजू का पलड़ा भारी नजर आता है।
दोनों का करियर
संजू ने अब तक भारत के लिए 30 टी-20 मैच में 19.30 की औसत के साथ 444 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी बनाए हैं। वहीं जितेश ने अब तक भारत के लिए 9 टी-20 मैच खेलते हुए 14.28 की औसत के साथ 100 रन बनाए है। यहां भी संजू का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है।
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
ये भी पढ़ें: Women’s t20 world cup 2024: आज इस खूंखार देश से भिड़ेगी भारतीय टीम, आंकड़े चौकाने वाले
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
25 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
59 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines