---विज्ञापन---

खेल angle-right

RCB vs PBKS: क्वालीफायर-1 में क्यों नहीं खेल रहे युजवेंद्र चहल? सामने आई बड़ी वजह

RCB vs PBKS: 29 मई को पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी के बीच आईपीए 2025 का पहला क्वालीफायर खेला जा रहा है। इस मैच में युजवेंद्र चहल पंजाब का हिस्सा नहीं हैं।

---विज्ञापन---

RCB vs PBKS: युजवेंद्र चहल आईपीएल के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें मैच विनर खिलाड़ी माना जाता है। इस बार वे पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और एक मुकाबले में हैट्रिक भी ली थी। लेकिन हाल के कुछ मैचों में वे प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं, जिससे फैंस हैरान और परेशान हैं। खासकर आरसीबी के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-1 में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया, जो सभी को चौंकाने वाला फैसला लगा।

क्यों नहीं खेल रहे युजवेंद्र चहल?

दरअसल, युजवेंद्र चहल की उंगली में चोट लगी है, जिसके चलते वे कुछ समय से टीम से बाहर हैं। हालांकि वे टीम के साथ मौजूद हैं और पिछले मैच में पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर नजर भी आए थे। लेकिन पूरी तरह से फिट न होने के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह क्वालीफायर मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जो भी टीम जीतती, वह सीधे फाइनल में पहुंचती। जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए आए और टीम का ऐलान किया, तो उसमें चहल का नाम नहीं था। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा। चहल इस सीजन पंजाब के लिए मैच जिताने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

अब उम्मीद की जा रही है कि चहल जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। पंजाब किंग्स की टीम पहली बार आईपीएल खिताब जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में चहल जैसे अनुभवी गेंदबाज का न खेल पाना टीम के लिए चिंता का विषय है। उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन।

First published on: May 29, 2025 08:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola