वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम की बढ़ गई मुश्किलें

वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है. 33 साल के खिलाड़ी को चोट लग गई है और पूरी सीरीज से बाहर हो गया है. साउथ अफ्रीका के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम/ Image Source: Screengrab/ Fancode

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम/ Image Source: Screengrab/ Fancode

South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है. दौरा का आगाज 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ किया जाएगा. दोनों देशों के लिए वनडे सीरीज विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर भी देखी जा रही है. हालांकि वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा और टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया है.

विज्ञापन

33 साल का स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

साउथ अफ्रीका के 33 साल के स्टार तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. चोट लगने की वजह से वह सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे. सिलेक्टर्स ने उन्हें पहली पसंद के तौर पर टीम में शामिल किया था. लेकिन बोर्ड ने उनकी जगह पर डुआन जानसेन को टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच खेलने के दौरान बार्टमैन को हैमस्ट्रिंग में खिचाव आया था. इस मैच में उन्होंने डॉल्फिन्स की ओर से 5 ओवर गेंदबाजी की थी. इसके बाद वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे. यानी उनकी चोट काफी गंभीर थी.

डुआन जानसेन ने हाल ही में ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. उन्होंने 2 मैच में 5 विकेट लिए थे. अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह टीम में नियामित रूप से बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

कगिसो रबाडा भी हो चुके हैं बाहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज थे. लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. रबाडा को भी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. हालांकि वह टेस्ट सीरीज से फिलहाल बाहर नहीं हुए हैं. आने वाले कुछ दिनों में ये साफ हो जाएगा कि वह टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं.

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 30 सितंबर को खेला जाना है. इसके बाद 9 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड

टेम्बा बवुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ऐडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, केशव महाराज.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ