Women's Asia Cup 2026 Final Weather Report: भारत-श्रीलंका खिताबी मुकाबले बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND W vs SL W Final Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (13 सितंबर) दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस खिताबी मुकाबले से पहले यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Women's Asia Cup 2026 Final India

भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप 2026 फाइनल मुकाबला आज (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Womens Asia Cup 2026 Final: महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है. अब खिताब के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, मैच से पहले फैंस के मन में सवाल है कि कहीं बारिश इस खिताबी मुकाबले का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी? तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा दुबई में मौसम का हाल.

विज्ञापन

पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ पिछली हार का हिसाब चुकता भी करना चाहेगी. 2024 में खेले गए पिछले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा.

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

AccuWeather के मुताबिक, भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप 2026 फाइनल मैच के दौरान दुबई में भीषण गर्मी रहने की उम्मीद है. मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. मैच के दिन तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है. वहीं, शुरुआत में हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के मुकाबला रोमांच देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

किसका पलड़ा रहा है भारी?

अगर भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें टीम इंडिया ने 25 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. इसके अलावा, महिला एशिया कप में भी श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा देखने को मिला है. एशिया कप में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 4 जीते हैं और श्रीलंका को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है.

विज्ञापन

IND W vs SL W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

श्रीलंका: चमारी अथापथ्थु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोदा, मिथाली अयोध्या.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ