RCB vs PBKS Dream Team: आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी। यह मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर 18 अप्रैल की शाम को खेला जाएगा। आरसीबी ने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से धो डाला था। फिल सॉल्ट और विराट कोहली का बल्ला राजस्थान के खिलाफ जमकर गरजा था। सॉल्ट ने 33 गेंदों में 65 रन ठोके थे, तो किंग कोहली ने 45 गेंदों में 62 रन जड़े थे। वहीं, पंजाब ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए खूब महफिल लूटी थी। आइए आपको बताते हैं ड्रीम टीम में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत का ताला रातोंरात खोल सकते हैं।
इन दो विकेटकीपर को रखना जरूरी
विकेटकीपर के तौर पर फिल सॉल्ट और प्रभसिमसन सिंह को आप अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। सॉल्ट का बल्ला इस सीजन जमकर चल रहा है। राजस्थान के खिलाफ आखिरी मैच में भी उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोका था। वहीं, प्रभसिमसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरते हैं और वह रन तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं।
तीन बल्लेबाज रहेंगे असरदार
रजत पाटीदार, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर। ये तीनों ही बैटर्स आपकी ड्रीम टीम में हर हाल में होने चाहिए। अय्यर ने पंजाब की ओर से अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन ठोके हैं। वहीं, कप्तान बनते ही आईपीएल 2025 में रजत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। किंग कोहली ने लास्ट गेम में 45 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली थी। कप्तान के तौर पर आप विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रजत तीनों में से किसी को भी कप्तान बना सकते हैं। ग्रैंड लीग में रजत बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
दो ऑलराउंडर होंगे काफी
बतौर ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन और मार्को यानसन अच्छे विकल्प होंगे। यानसन ने पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। 3.1 ओवर के स्पेल में यानसन ने सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। लिविंगस्टन अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं और इस वजह से उन्हें आप अपनी टीम से बाहर करने का रिस्क नहीं ले सकते हैं।
4 गेंदबाज करा सकते हैं बल्ले-बल्ले
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और युजवेंद्र चहल हर हाल में आपकी ड्रीम टीम में होने चाहिए। चहल ने केकेआर के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से पूरी बाजी को पलटकर रख दिया था। 4 ओवर में चहल ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, भुवनेश्वर आरसीबी के लिए इस सीजन बेस्ट गेंदबाज साबित हुए हैं। हेजलवुड की खास बात यह है कि वह अहम समय पर विकेट निकालने का हुनर बखूबी जानते हैं।
RCB vs PBKS Dream Team
विकेटकीपर – फिल सॉल्ट, प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज- रजत पाटीदार, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)
ऑलराउंडर- लियाम लिविंगस्टन, मार्को यानसन
गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines