Live Updates
राहुल गांधी ने भी जताया दुख
राहुल गांधी ने बेंगलुरु में हुई घटना के बाद दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिय पर लिखा आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई दुखद भगदड़ दिल दहला देने वाली है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में मैं बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़ा हूँ। कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करनी चाहिए। यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है: कोई भी जश्न इंसान की जान के लायक नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए - जीवन हमेशा पहले आना चाहिए।
The tragic stampede near Bengaluru’s Chinnaswamy Stadium during RCB’s IPL victory celebrations is heartbreaking.My condolences to the families who lost their loved ones. Wishing a swift and full recovery to all those injured.
In this hour of grief, I stand with the people of…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2025
8 से ज्यादा लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल
इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 की हालत अभी भी गंभीर है।
स्टेडियम के अंदर कुछ लोग टिकट और कुछ लोग पास लेकर पहले से मौजूद थे। आम दर्शकों के लिए "पहले आओ, पहले पाओ" की तर्ज पर अनाउंसमेंट करके उन्हें बुलाया गया था। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश और सीट पाने की जल्दी में लोगों की भीड़ बढ़ गई और अंदर जाने की होड़ मच गई। इसी अफरातफरी में यह दुखद हादसा हो गया।
पीएम मोदी का भी बयान आया सामने
पीएम मोदी ने भी एम चिन्नास्वामी मैदान के बाहर हुई घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।
अस्पताल जाएंगे उप-मुख्यमंत्री
स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। अभी तक पीड़ितों की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है।
खत्म हुआ प्रोगाम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रोग्राम खत्म हो गया है। आरसीबी की पूरी टीम मैदान से बाहर निकल चुकी है।
विराट कोहली ने फैंस को किया संबोधित
चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली आरसीबी के हजारों फैंस से मुखातिब हैं। वह अपने दिल की बात भी कर रहे हैं। विराट कोहली ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। किंग कोहले ने कहा कि कहा कि आप लोगों की दुआओं की वजह से आज हम कप जीत सके हैं। मैं 18 साल से इस टीम को सपोर्ट कर रहे फैंस का शुक्रगुजार हूं और मैं हमेशा इस टीम के साथ रहूंगा।
watch | Virat Kohli praises royalchallengersbengaluru captain Rajat Patidar as RCB ended their 18-year-long wait and won their maiden IPL trophy yesterday after defeating Punjab Kings
"He will lead us for a long time," says Virat Kohli
(Visuals from M Chinnaswamy Stadium in… pic.twitter.com/V1W8GrR5Qg
— ANI (@ANI) June 4, 2025
आरसीबी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची
आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गई है, स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम शुरू हो गया है। विराट कोहली के अलावा टीम के सभी स्टार खिलाड़ी इवेंट में भाग ले रहे हैं।
कैसे मची भगदड़?
चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवार के पास लोहे की एक जाली लगाई गई थी। कुछ लोग उस जाली के अंदर से होकर शॉर्टकट से स्टेडियम के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और इसी दौरान भगदड़ मच गई।
उप-मुख्यमंत्री का बड़ा बयान आया सामने
इस मौके पर कर्णाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भारी भीड़ की वजह से स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। बता दें कि 32 से 35 हजार से ज्यादा क्राउड इस स्टेडियम के बाहर आ सकता है।
5 हजार पुलिकर्मी की हुई थी तैनाती
विक्ट्री परेड के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। विधानसभा समारोह के लिए टीम वहीं मौजूद थी। वहीं दूसरी ओर चिन्नास्वामी मैदान के बाहर मची अफरा तफरी के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटका के DGP को स्टेडियम जाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री से मिली पूरी आरसीबी टीम
विक्ट्री परेड के दौरान आरसीबी की पूरी टीम कर्णाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिली। इस दौरान राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अपनी पसंदीदा टीम का दीदार करने के लिए हजारों फैंस विक्ट्री परेड में शामिल हुए थे। इस दौरान फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद 3 लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है।
RCB victory parade Stampede: आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने 18 साल बाद अपने नाम किया था, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आरसीबी के फैंस हजारों की संख्या में पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान अचानक अफरातफरी मच गई, जिसके बाद कई लोग घायल हुए और 8 लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
3 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
6 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
7 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines