IPL 2025: आईपीएल 2025 के रोमांच पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के चलते एक हफ्ते के लिए टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, बीसीसीआई का कहना है कि टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बचे हुए मुकाबले 16 मई से खेले जा सकते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा कारणों को देखते हुए सभी मैचों को सिर्फ तीन से चार वेन्यू पर कराने की तैयारी में है। मगर फैन्स के मन में यह सवाल है कि नए शेड्यूल का पहला मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? धर्मशाला में अचानक से रद्द किए गए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को लेकर भी अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
किन दो टीमों के बीच होगी पहली भिड़ंत?
आईपीएल 2025 के 2.0 की शुरुआत 16 मई से होने की उम्मीद जताई जा रही है। एएनआई के अनुसार, पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा सकता है। हालांकि, इस मैच का वेन्यू जरूर बदल सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, यह मुकाबला पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, अब इस मैच की मेजबानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजन के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद में कराने पर विचार कर रहा है।
पंजाब-दिल्ली मैच पर नहीं कोई अपडेट
पाकिस्तान द्वारा देश के कई हिस्सों में किए जा रहे हमलों की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच को अचानक रोक दिया गया था। इसके बाद बीसीसआई ने इस मुकाबले को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि, इस मैच को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट भी नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली और पंजाब के बीच फिर से मुकाबला खेला जा सकता है। मगर इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
28 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा आठवां झटका, नमनधीर के बाद अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines