हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। आरसीबी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन

MI vs RCB: 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगे। आरसीबी सीजन की तीसरी जीत की तलाश में उतरने वाली है, जबकि मुंबई इंडियंस सीजन का दूसरा मैच जीतने के लिए उतरेगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में विराट कोहली और फिलिप साल्ट मोर्चा संभाल सकते हैं। पहले मैच में विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद रन मशीन का बल्ला शांत हो गया। वहीं फिलिप साल्ट भी पिछले मैच में 13 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

मिडिल ऑर्डर में हो सकता है बदलाव

मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल का पत्ता साफ हो सकता है। अब तक खेले गए मुकाबले में पडिक्कल के बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली है। उन्होंने पिछले मैच में भी 3 गेंदों में 4 रन बनाए थे। पडिक्कल की जगह मनोज भांडागे को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और टिम डेविड मोर्चा संभाल सकते हैं। लिविंगस्टोन ने पिछले मैच में 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 1 चौका भी लगाया था। टिम डेविड भी अच्छी लय में दिखे थे। उन्होंने भी गुजरात के खिलाफ 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम को जरूरत पड़ने पर क्रुणाल पांड्या भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या के अलावा लियाम लिविंगस्टोन स्पिन गेंदबाजी विभाग को मजबूत कर सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड के अलावा यश दयाल को मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

रजत पाटीदार (कप्तान), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मनोज भांडागे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola