Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 12 अक्टूबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहला दिन पाकिस्तान के नाम रहा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तक 313 रन बना दिए हैं. हालांकि लाइव मैच के दौरान रमीज राजा ने बाबर आजम की तगड़ी बेइज्जती कर डाली. उन्होंने स्टार खिलाड़ी को ड्रामेबाज तक बता दिया.
बाबर आजम की हुई तगड़ी बेइज्जती
बाबर आजम जब 49वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे, तब साउथ अफ्रीका टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रेनेलन सुब्रायेन ने बाबर आजम को बीट कर दिया. गेंद, बाबर के बल्ले के नजदीक से गुजरते हुए विकेटकीपर के दास्तानों में गई. साउथ अफ्रीका ने अपील की और मैदानी अंपायर ने बाबर को आउट दे दिया. इसके बाद बाबर ने डीआरएस लिया. इस दौरान रमीज राजा ने कमेंट्री बॉक्स में बाबर को लेकर कहा कि ‘ये आउट है ड्रामा करेगा’, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हालांकि, जब मामला थर्ड अंपायर पर किया तो बाबर सच में नॉट आउट निकले. वहीं, 60वें ओवर के दौरान बाबर आजम प्रेनेलन सुब्रायेन की ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 48 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें:-‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो’, ब्रायन लारा ने टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ से की अपील
पाकिस्तान ने बनाए 313 रन
पहले दिन का खेल खत्म होन तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए हैं. पहले दिन इमाम उल हक ने 153 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शान मसूद ने 147 गेंदों में 76 रन बनाए. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 62 और सलमान अली आगा 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दूसरे दिन रिजवान और सलमान शतक लगाकर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में करना चाहेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका जल्द से जल्द पाकिस्तानी पारी को समेटना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- ‘2027 का वर्ल्ड कप जीतना है, ऑस्ट्रेलिया को कूट देना’, फैन ने लगाई रोहित से गुहार, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
10 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines