News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Brian Lara Request Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट चल रहा है. यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 175 रन बनाए. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को उन्होंने आड़े हाथ लिया. शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी के कारण वो रन आउट हो गए, वरना 200 का आंकड़ा भी पार कर देते. अभी वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा की जायसवाल से मुलाकात हुई और उन्होंने भारत की नई रन मशीन से उनके गेंदबाजों को बुरी तरह नहीं मारने की अपील कर दी.
BCCI ने एक खास वीडियो साझा कि जहां वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की मुलाकात यशस्वी जायसवाल से हुई. लारा ने जायसवाल को गले लगाया और उनकी तारीफ की. इसी बीच लारा ने मजाकिया अंदाज में जायसवाल को कह दिया कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की इस तरह से कुटाई नहीं की जाए. ब्रायन ने यशस्वी से कहा, ‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो.’
आप नीचे ये खास वीडियो देख सकते हैं:
वेस्टइंडीज का हाल बेहाल करने के बाद यशस्वी जायसवाल का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा ही टीम को पहले रखता हूं. मैं ये सोचता हूं कि मैं अपनी टीम के साथ कैसे खेल सकता हूं और उस समय मेरी टीम के लिए क्या जरुरी है. मैं हमेशा यही सोचता हूं और मुझे जवाब मिल जाता है कि कैसे खेलना चाहिए और किस तरह से शॉट्स लगाने चाहिए. अगर मैं क्रीज पर हूं, तो मैं ये तय करने की कोशिश करता हूं कि मैं लंबे समय तक वहां रहूं. मेरा सोचने का तरीका ऐसा है कि अगर मुझे शुरुआत मिल गई, तो मैं ये तय करता हूं कि मैं पारी को कैसे बड़ा बना पाऊं.’
जायसवाल ने जुलाई 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने इसके बाद से 25 मैच खेले हैं और 47 परियों में 2245 रन बनाए हैं. उन्होंने 49.88 के औसत से बल्लेबाजी की है और उनका स्ट्राइक रेट 66.22 का है. उन्होंने डेब्यू के बाद से 6 शतक और 12 अर्धशतक जड़ दिए है. जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत की नई रन मशीन बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड में भी प्रभावित किया और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में भी वो तगड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘3-6 गेंद में OUT कर दूंगा’, पाकिस्तान के ‘अनजान’ बॉलर का बड़बोलापन, अभिषेक शर्मा को लेकर ये क्या कह दिया?
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।