Virat Kohli friend scored Stormy Century: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का आगाज हो चुका है। राउंड 2 में कई टीमें भाग ले रही हैं। 26 अक्टूबर से मध्य प्रदेश और हरियाणा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली के फेवरेट खिलाड़ी रजत पाटीदार ने कमाल का प्रदर्शन किया। रजत ने मध्य प्रदेश की ओर से दूसरी पारी में हरियाणा के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर कोहराम मचा दिया। अब उनकी पारी चर्चा में आ चुकी है।
रजत पाटीदार ने किया कमाल
हरियाणा के खिलाफ दूसरी पारी में मध्य प्रदेश की ओर से रजत पाटिदार ने तहलका मचाया। वह पहली पारी में तो एमपी के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 24 गेंदों में 15 रन बनाए थे। लेकिन दूसरी पारी में पाटीदार ने तहलका मचा दिया। उन्होंने 102 गेंदों में 159 रन बनाकर कमाल कर दिया। अपनी पारी में पाटीदार ने 13 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए। उनकी पारी की बदौलत एमपी ने दूसरे मैच में 308 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
पादीदार आरसीबी की ओर से हिस्सा लेते हैं। उन्होंने पिछले सीजन भी कई कमाल की पारी खेली थी। कई मौके पर विराट कोहली, पाटीदार की बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं।
शानदार फॉर्म में पाटीदार का बल्ला
रणजी ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हरियाणा से पहले उन्होंने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 90 रन बनाए थे, जबकि कर्णाटक के खिलाफ 31 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 में भी पाटीदार ने कई शानदार पारियां खेली थी। उन्होंने 15 मैच में 30.38 की औसत के साथ 395 रनों को अपने नाम किए थे। इस दौरान घातक बल्लेबाज ने 5 अर्धशतक बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- शौक की वजह से मैथ्यू हेडन की चली जाती जान, 3 घंटे तक गहरे पानी में पड़ा था तैरना
ऐसा है मैच का हाल
इस मैच की पहली पारी में मध्य प्रदेश ने 308 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में हरियाणा ने 440 रन बनाए थे। हरियाणा की ओर से पहली पारी में लक्ष्य दलाल ने 105 रन बनाए थे, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में एमपी ने 308/4 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। खबर लिखे जाने तक हरियाणा को मैच जीतने के लिए 165 रनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
45 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
57 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines