---विज्ञापन---

VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट

IPL 2025 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं कप्तान को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने अपने 6 रिटेन होने वाले खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के कर लिए हैं।

Mumbai Indians
---विज्ञापन---

IPL 2025 Retention: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 नवंबर को पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि अखिर कौन-कौन से खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में जाने वाली है। दरअसल 31 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस जिन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली हैं उनके नाम लगभग पक्के हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर भी काफी चर्चा हुई।

कई यूजर्स का कहना था कि इस बार मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बना सकती है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव टी20 टीम इंडिया के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार सीरीज जीत रही है लेकिन अब इस बात से भी पर्दा उठता हुआ दिखाई दे रहा है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को ही टीम का कप्तान रखेगी। वहीं इन 6 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Oct 29, 2024 12:56 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola