Rahul Dravid Injured: अपनी कोचिंग को टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें चोट लग गई है, जहां उनके पैरों पर प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीर आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की है। पूर्व भारतीय कप्तान कर्नाटक में अपने बेटे अन्वय द्रविड़ के साथ कुछ क्लब क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दाहिने पैर में चोट लग गई है।
राहुल द्रविड़ की चोट को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा, ‘बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते हुए हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए थे। हालांकि वो तेजी से ठीक हो रहे हैं। जयपुर में वो बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। अपने शांत स्वभाव और लीडरशिप स्किल्स के लिए मशहूर द्रविड़ को लेकर अच्छी बात यह है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उनकी चोट की रिकवरी अच्छी हो रही है और उम्मीद है कि वह आज जयपुर में टीम से जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: नई सलामी जोड़ी, रहाणे होंगे कप्तान, ऐसी होगी KKR की बेस्ट संभावित Playing 11
पिछले साल तीसरे नंबर पर रही थी राजस्थान की टीम
पिछले सीजन में राजस्थान ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 10 साल बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे द्रविड़ चाहेंगे कि इस बार भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे। राजस्थान के कप्तान और मेंटॉर के रूप में काम करने वाले द्रविड़ का फ्रेंचाइजी के साथ एक मजबूत रिश्ता है, जहां वो इस बार टीम को दूसरा खिताब दिलाना चाहेंगे।
आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम- संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, तुषार देशपांडे, नितीश राणा, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, वैभव सूर्यवंशी, अशोक शर्मा, कुणाल राठौड़, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘इससे अच्छा तो मैं रिटायरमेंट…’ बुमराह ने क्यों बोला ऐसा? नया वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines