हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राहुल द्रविड़ पर भारी पड़ी एक छोटी लड़की, गेंदबाजी से उड़ा दिए पूर्व दिग्गज के होश

Rahul Dravid: टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल छोटी लड़कियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Dravid

Rahul Dravid: टीम इंडिया के पूर्व चैंपियन कोच राहुल द्रविड़ इस आईपीएल 2025 में दिखने वाले हैं। नए सीजन के लिए राहुल राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हैं। इन दिनों राहुल मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी के साथ रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बीच राहुल द्रविड़ ने अपना कीमती समय निकालकर फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित गर्ल्स कप में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस दौरान कई छोटी लड़कियों ने पूर्व हेड कोच को गेंदबाजी की। वहीं एक छोटी लड़की की गेंदबाजी देखकर तो राहुल हैरान रह गए थे।

सामने आया खास वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के एक्स अकाउंट पर राहुल द्रविड़ का छोटी लड़कियों के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई लड़कियां उनको गेंदबाजी कर रहीं हैं। इस दौरान राहुल को काफी गेंदों पर बीट होते हुए देखा गया। जिसके बाद राहुल ने सभी लड़कियों की सराहना की। इस वीडियो के कैप्शन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लिखा गया कि, “हे मां और पापा, मैंने अभी-अभी गर्ल्स कप जीता है, राहुल द्रविड़ को गेंदबाजी की है और उन्होंने भी थोड़ा रुककर मेरे लिए ताली बजाई है!”

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने क्रीज पर कुछ आक्रामक शॉट भी खेले। हालांकि, द्रविड़ को गेंदबाजी करने का यह अनुभव युवा लड़कियों के लिए सोने की तरह रहा होगा। टीम इंडिया के पूर्व कोच को भी लड़कियों की प्रशंसा करते हुए देखा गया और बाद में उन्हें पुरस्कार वितरण समारोह में उनके साथ पोज देते हुए देखा गया। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने लड़कियों के लिए रॉयल्स क्रिकेट कप 2024 का आयोजन किया था। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, नीरज के पवन और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच द्रविड़ भी उपस्थित थे।

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इस बार टीम इंडिया ने यूएसए में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के बाद राहुल का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। जिसके बाद राहुल की जगह गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, भारत को लेकर कही बड़ी बात

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola