R Ashwin CSK: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 14 मैचों में से सीएसके सिर्फ 4 में ही जीत का स्वाद चख सकी, जबकि 10 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। टीम के बैटिंग ऑर्डर ना तो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर सका और ना ही टीम के बॉलर्स रंग में दिखाई दिए। आर अश्विन पर भी चेन्नई ने बड़ा दांव खेला था, लेकिन उन्होंने भी अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में सीएसके के हुए बुरे हाल को लेकर एक फैन ने सोशल मीडिया पर अश्विन को निशाना बनाया था। फैन ने अश्विन से गुजारिश की थी कि वह चेन्नई टीम का साथ छोड़ दें। अब इस पर अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के इस सीजन में फ्लॉप शो से वह भी काफी दुखी हैं। अश्विन ने बताया कि वह खुद एक कोने में बैठकर अकेले रो रहे थे।
अकेले बैठकर रो रहे थे अश्विन
एक फैन ने अश्विन के लिए सोशल मीडिया पर लिखा, “हाय डियर अश्विन। बहुत सारे प्यार के साथ मैं यह आपसे कहना चाहता हूं कि प्लीज मेरी प्यारी सीएसके फैमिली को छोड़ दीजिए।” आर अश्विन ने एक यूट्यूब चैनल के लाइव सेशन पर बातचीत करते हुए इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस मैसेज के पीछे का प्यार समझ रहा हूं। मैं इस बात को क्लियर कर देना चाहता हूं कि मैं भी टीम के दिल से केयर करता हूं। मैं इस कैंपेन को खराब नहीं जाने देना चाहता था। मैं काफी कड़ी मेहनत की और मुझे पता है कि मेरे को कहां पर सुधार करना है। हालांकि, मैंने पावरप्ले के अंदर काफी रन लीक किए। अगले सीजन मैं अपनी गेंदबाजी में और विविधता लेकर आऊंगा। मुझे अगर गेंद दी जाएगी तो मैं बॉलिंग करूंगा। अगर मुझसे बैटिंग करने को कहा जाएगा, तो मैं बल्लेबाजी करूंगा। मैं टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहता हूं।”
अश्विन ने आगे कहा, “मैं सीएसके के साथ साल 2009 से हूं और इस टीम के लिए सात साल खेल चुका हूं। मैं इस टीम के साथ कामयाबी देखी है और यह पहली बार है जब मुझे इतना दुख पहुंचा है। इसी वजह से मैं अकेले बैठकर रो रहा था। मैं इस टीम की बहुत केयर करता हूं शायद इतनी जितनी कोई सोच भी नहीं सकता है।”
बुरी तरह फ्लॉप रही सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा। रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी ने भी टीम की कमान संभाली, लेकिन वह सीएसके की तकदीर नहीं पलट सके। बल्लेबाजी में टीम का टॉप और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा। वहीं, गेंदबाजों ने भी इस सीजन दिल खोलकर रन लुटाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
32 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
52 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines