R Ashwin statement on Indian cricket: आर अश्विन साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. आर अश्विन ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी हैं. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले आर अश्विन ने चिंता जताई है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट की बीमारी पर बात की है.
आर अश्विन ने किसे बताया बीमारी?
आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर किसी खिलाड़ी के नाम पर बने हुए फैन पेज पर चिंता जताई है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम पर फैन पेज बने हुए हैं, जिनके पोस्ट में वह सब चीजें लिखी होती हैं, जिसे अश्विन उस खिलाड़ी के मुंह से पहले ही सुन चुके होते हैं. उन्होंने कहा “आजकल एक तरह की बीमारी फैली हुई है. सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के समूहों के माध्यम से जो राय सामने आती है, उनमें से कई राय मैंने पहले भी सुनी हैं, खुद भी सुनी हैं. कभी-कभी, मैंने नाश्ते या दोपहर के भोजन के दौरान ठीक यही विचार सुने होते हैं, और बाद में उन्हें किसी दूसरे नाम से ऑनलाइन प्रकाशित होते देखा है. तब आप सोचने लगते हैं: आखिर ऐसा कैसे हो रहा है?”
उन्होंने आगे कहा “मैं यह नहीं कह रहा कि खिलाड़ी खुद ये राय फैला रहे हैं, लेकिन यह चिंताजनक है. क्या इसमें किसी तरह की साजिश है? मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता, लेकिन ऐसा लगता है कि एक सुनियोजित व्यवस्था काम कर रही है.”
संन्यास के बाद एक्सपर्ट बने अश्विन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साल 2024-25 में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अश्विन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी. अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट चटकाए हैं, जबकि 116 वनडे मैचों में उन्होंने 156 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 65 टी-20 मैच में उन्होंने 72 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर नहीं, इन 4 लोगों ने सूर्या को बनाया T20I कप्तान, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines