गौतम गंभीर नहीं, इन 4 लोगों ने सूर्या को बनाया T20I कप्तान, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!

Suryakumar Yadav T20I Captain: भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब सूर्या को कप्तानी सौंपी गई, तो हर कोई हैरान था. सभी को लगा था कि गौतम गंभीर ने सूर्या को कप्तान बनाया है. अब सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया कि किन लोगों ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी.

Suryakumar Yadav T20I Captain

सूर्या को किसने बनाया कप्तान?

Suryakumar Yadav T20I Captain: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. रोहित शर्मा के टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना हर किसी को हैरान कर गया था. उस समय सूर्या उपकप्तान भी नहीं थे और उन्हें रोहित के बाद सीधे कप्तान बना दिया गया. कई लोगों को लगा था कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपने का फैसला हेड कोच गौतम गंभीर का था. अब सूर्या ने बताया कि किन चार लोगों ने उन्हें टी20 कप्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को किसने बनाया टी20 का कप्तान?

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए बताया कि पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस फैसले का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, ‘उस समय जय शाह बीसीसीआई के सचिव थे और उन्होंने श्रीलंका सीरीज से तीन-चार दिन पहले बुलाया. उन्होंने बताया कि वो मुझे टी20 टीम का कप्तान बना रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले मुझे कॉल किया.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि यह सबकुछ रोहित भाई और अजित भाई ने मिलकर प्लान किया था. गौतम भाई बाद में आए थे. उन दोनों ने उस समय के कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर जय शाह से बात की थी. इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि मुझे भारत का कप्तान बनाया जाना चाहिए.’

विज्ञापन

कैसा है सूर्यकुमार यादव का कप्तानी में रिकॉर्ड?

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले दो साल में 52 मैच खेले हैं, जिनमें से 42 में जीत दर्ज की है. उनका जीत प्रतिशत 80 से अधिक का है. बता दें कि अब तक कप्तान के तौर पर उन्होंने एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है. सूर्या को अब तक भारत का सबसे बेहतरीन टी20 कप्तान कहना गलत नहीं होगा. सूर्या को सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला कप्तान बनने के लिए सिर्फ 8 मैचों की जरूरत है. वो रोहित शर्मा से आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ