हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 Mega Auction: 26.75 करोड़ में बिके श्रेयस अय्यर, इस टीम का मिला साथ

IPL 2025 mega auction: श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2025 ऑक्शन में बड़ी बोली लगी है। उन्हें इस टीम ने आगामी सीजन के लिए हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन

IPL 2025 mega auction: केकेआर के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में कमाल कर दिया। उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। उन्हें आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने रिटेन नहीं किया था। जबकि अय्यर ने कप्तानी में केकेआर को खिताब जिताया था। उन्हें पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया। अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये मिले। वह अब पंजाब के लिए अपनी सेवाएं देंगे।

अय्यर बन सकते हैं कप्तान

अय्यर को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की है। इसके बाद वह केकेआर की भी ओर से कप्तानी करते हुए नजर आए थे। लेकिन अब वह पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। पंजाब उन्हें आगामी सीजन के लिए कप्तान बना सकती है। क्योंकि पंजाब के नियामित कप्तान शिखर धवन ने इस साल ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में पंजाब नए कप्तान बनाने का ऐलान करेगी। पूरी उम्मीद है कि पंजाब किंग्स उन्हें कप्तान बना सकती है। वह पंजाब के लिए नए रोल में नजर आ सकते हैं। अय्यर इतिहास में पहली बार पंजाब का हिस्सा बने हैं।

मुश्ताक अली में ठोका शतक

आईपीएल से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंनें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाया था। उन्होंने गोवा के खिलाफ 130 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 57 गेंदें में 11 चौके और 10 छक्के अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी धमाल मचाया था। उड़ीसा के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 233 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन बनाए थे। शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 ऑक्शन में इसका फायदा मिला।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के बीच भारत को मिली बड़ी गुड न्यूज, कंगारू टीम की बढ़ गई टेंशन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola