PSL: बाबर आजम की टीम को 1 गेंद पर मिले 7 रन, ग्लव्स पर लगी बॉल और अंपायर ने लगाई पेनल्टी; जानें पूरा नियम

PSL 2024 1 Ball 7 runs: पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए एक मुकाबले में बड़ा बवाल हो गया। इस मैच में टीम को एक गेंद पर 7 रन मिल गए। खास बात यह थी कि एक वाकया ऐसा हुआ जब एक गेंद ग्लव्स पर लगी और अंपायर ने पेनल्टी लगा दी।

PSL 2024 1 Ball 7 runs Hitting Gloves 5 Runs Penalty MCC Rule Mohammad Rizwan Babar Azam

PSL 2024 1 Ball 7 runs Hitting Gloves 5 Runs Penalty MCC Rule

PSL 2024 1 Ball 7 runs: पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन जारी है और गुरुवार को पेशावर जाल्मी व मुल्तान सुल्तान्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तान्स ने बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। मुल्तान की टीम अब 18 मार्च को होने वाले खिताबी मुकाबले में उतरेगी। इस मैच में मुल्तान की जीत के अलावा एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। यह देखने को मिला पहली पारी में जब बाबर आजम की पेशावर जाल्मी बल्लेबाजी कर रही थी। इस पारी के 11वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे बवाल मच गया। इस ओवर में एक गेंद पर टीम को 7 रन मिल गए। वहीं ग्लव्स पर गेंद लगने के बाद अंपायर ने पेनल्टी लगा दी।

विज्ञापन

ग्लव्स पर लगी गेंद मिले 5 रन

पारी के 11वें ओवर में गेंद थी खुशदिल शाह के हाथों में और बल्लेबाजी कर रहे थे टॉम कोहलर कैडमोर। इस दौरान ओवर की आखिरी गेंद पर कैडमोर ने फाइन लेग की तरफ शॉट खेल दिया। उसके बाद उन्होंनो और नॉन स्ट्राइकिंड एंड पर मौजूद बाबर आजम ने 2 रन भागे। पर फील्डर ने जब गेंद को थ्रो किया तो यह लगी जमीन पर पड़े विकेटकीपिंग ग्लव्स पर। यह ग्लव्स मुल्तान के कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के थे। अक्सर देखा जाता है कि कीपर गेंद के पीछे भागते हुए और थ्रो करने के लिए ग्लव्स जमीन पर डाल देते हैं। पर नियम अनुसार अगर मैदान पर किसी चीज को जानकर रखा गया है और उस पर गेंद लगती है तो 5 रन की पेनल्टी दी जाती है।

विज्ञापन

1 गेंद पर मिल गए 7 रन

ऐसा ही यहां हुआ, जब गेंद ग्लव्स पर लगी तो अंपायर ने 2 रन भागने के साथ 5 रन की पेनल्टी लगा दी। इस तरह पेशावर जाल्मी को एक गेंद पर 7 रन मिल गए। हालांकि, नियम बिल्कुल ठीक था और फील्डर अंपायर अलीम दार ने बिल्कुल नियम के अनुसार ही सबकुछ किया। मगर मोहम्मद रिजवान को शायद हजम नहीं हुआ। वह लगातार बहस करते दिखे। इसके बाद काफी बवाल मच गया।

विज्ञापन

क्या कहता है MCC का रूल?

अगर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC (Marylebone Cricket Club) की रूल बुक पर नजर डालें तो उसमें भी इसका जिक्र है। एमसीसी के रूल नंबर 28.2.1.3 में इसका जिक्र है। उसके अनुसार अगर फील्डर या विकेटकीपर कोई भी अपनी वस्तु मैदान पर छोड़ता है और उस पर गेंद अगर लगती है तो बैटिंग टीम को पांच रन मिलते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि विकेटकीपर के पीछे हेल्मेट रखा रहता है और उस पर भी गेंद लगने पर पांच रन ही दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ