IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। सीएसके इस बार कई नए खिलाड़ियों को लेकर मैदान में उतरने वाली है। पहले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन से विजय शंकर और सैम करन का पत्ता साफ हो सकता है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी टीम के लिए अहम योगदान निभाया था। गायकवाड़ और कॉन्वे सीएसके को अच्छी शुरुआत दिलाने में माहिर हैं।
मिडिल ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
तीसरे नंबर पर रचिन रविंद्र और चौथे स्थान पर राहुल त्रिपाठी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में राहुल त्रिपाठी और शिवम दुबे नजर आ सकते हैं। दुबे इस टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं फिनिशर के किरदार में एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभाएंगे।
मजबूत है स्पिन गेंदबाजी विभाग
फिरकी गेंदबाज के रूप में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद अहम रोल में नजर आ सकते हैं। तीनों खिलाड़ियों के पास टी-20 क्रिकेट खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। ये खिलाड़ी लगातार टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।