T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, IPL में खेलने पर भी दिया बड़ा अपडेट

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह टीम में बेन ड्वार्शियस को शामिल किया गया है. वहीं, अब कमिंस ने खुद टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है.

Pat Cummins

Pat Cummins

विज्ञापन

Pat Cummins on Withdrawal from T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस क्यों लिया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कमिंस का नाम गायब रहा.

इस पर अब कमिंस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से पीठ की चोट से जूझ रहे है और वे इसे और बिगाड़ना नहीं चाहते थे. इसीलिए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का फैसला किया. उनकी जगह टीम में बेन ड्वार्शियस को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

पैट कमिंस का बड़ा खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर कमिंस ने साफ कहा कि वे अपनी सेहत के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. Amazon Prime Video पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण रहा, मैं ठीक महसूस कर रहा था, लेकिन टाइम कम पड़ गया.” उन्होंने बताया कि शुरुआत में लगा था कि एडिलेड टेस्ट के बाद चार हफ्तों में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन बाद में समझ आया कि चोट को ठीक होने में ज्यादा वक्त लगेगा.

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, जिससे टीम की वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज कमिंस की गैरमौजूदगी टीम के लिए चिंता का विषय है.

IPL में खेलने पर भी दिया अपडेट

गौरतलब है कि अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज, सितंबर में साउथ अफ्रीका का टेस्ट टूर, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट और 2027 में ज्यादातर मैच विदेशों में हैं. कमिंस ने कहा कि “इतने मैचों को देखते हुए साल की पहली छमाही में थोड़ा संभलकर चलना बेहतर लगा.” हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि 26 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर सकेंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. उनके पीठ का अगला स्कैन होगा और फिर धीरे-धीरे वह वापसी करेंगे. उनका मानना है कि T20 फॉर्मेट में वापसी टेस्ट से थोड़ी आसान होती है.

ये भी पढ़ें- ICC को जवाब देने के मूड में नहीं पाकिस्तान? भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर चुपचाप खेल रहा पड़ोसी मुल्क!

कमिंस का टी20 करियर

साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले पैट कमिंस ने अब तक 57 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.44 की इकॉनमी रेट से 66 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उनके नाम टी20I में 537 रन दर्ज हैं. कमिंस के नाम टी20 इंटरनेशनल में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो मैचों में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ