(केजे श्रीवत्सन, जयपुर)
Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। ये उनका पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो में भी एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी बीच अवनि लेखरा ने पिता प्रवीण लखेरा ने उनकी सफलता का राज खोला है।
‘रामायण की चौपाई का है असर’
न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में अपनी बेटी की सफलता का राज खेलते हुए प्रवीण लखेरा ने कहा, ‘मैंने बेटी अवनि लेखरा को रामायण की एक चौपाई टिप के रूप में दी थी। ये चौपाई हनुमानजी की खोई शक्तियां याद दिलाने के लिए पढ़ी गई थी। उसी का असर है कि अवनि ने पूरे दमखम के साथ गोल्ड मेडल जीता है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अवनि एक अच्छी बच्ची है। वो शूटिंग में बहुत अच्छी हो गई है और वो अब बहुत कम गलती करती है। इसी वजह से उसने पिछली बार गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी इस कारनामे को दोहराया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले इवेंट्स में भी वो अच्छी करेगी।
ये भी पढ़ें:- टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देगी ये क्रिकेटर, खुद बताई इसके पीछे की वजह
कोच ने भी कही ये बात
अवनि के कोच चंद्रशेखर ने News24 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अवनि ने बहुत ज्यादा टैलेंट हैं। उसमे सीखने की बहुत ज्यादा ललक है। वो हर काम बहुत ज्यादा फोकस के साथ करती है। वो इसी तरह से खुद को तैयार करती है। वो भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिसमे पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीता है।
उन्होंने आगे कहा, ‘इवेंट से पहले मैंने उसे फोकस करने को कहा था। मैंने उससे अपनी तकनीक पर भरोसा करने को कहा था क्योंकि ये हर खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा गुरुमंत्र होता है।
ये भी पढ़ें;- ICC चेयरमैन पद के चुनाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह का किया समर्थन या विरोध? देखें रिपोर्ट
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines