Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस समय ओलंपिक 2024 जारी है। जहां अमेरिका और चीन के खिलाड़ियों के साथ ही भारत के एथलीट मेडल ला रहे हैं। अमेरिका इस समय 21 गोल्ड के साथ 79 मेडल जीत चुका है, वहीं चीन भी 21 गोल्ड के साथ 53 मेडल अपने नाम कर चुका है। देखा जाए तो अब तक 11 दिनों में कई देश दहाई के आंकड़े में मेडल जीत चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 करोड़ की जनसंख्या वाला एक देश ऐसा भी है, जो अब तक अपने पहले ओलंपिक मेडल की तलाश में है। हम यहां बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की, जो अब तक ओलंपिक में अपना खाता नहीं खोल सका है। बांग्लादेश की जनसंख्या इस समय 17 करोड़ से ज्यादा है। इस तरह से बांग्लादेश दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, जिसने अब तक ओलंपिक में मेडल जीतने में सफलता नहीं पाई है।
1984 में लिया था पहली बार हिस्सा
बांग्लादेश ने ओलंपिक में सबसे पहले 1984 में भाग लिया था, लेकिन उसे अब भी अपने पहले मेडल की तलाश है। बांग्लादेश ने 1947 से पहले ब्रिटिश भारत और 1972 से पहले पाकिस्तान के हिस्से के रूप में ओलंपिक में भाग लिया था। बांग्लादेश ने 2016 में सात एथलीट भेजे थे, जो किसी अन्य साल की तुलना में सर्वाधिक है। इस बार बांग्लादेश के 5 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। तीरंदाजी में मोहम्मद सागर, निशानेबाजी में मोहम्मद रोबिउल इस्लाम, एथलेटिक्स में इमरानुर रहमान, तैराकी मे समीउल इस्लाम और तैराकी में सोनिया अख्तर हिस्सा ले रही हैं। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश ने अब तक 7 समर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया है। हालांकि बांग्लादेश कभी भी विंटर ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं रहा है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कब और कहां देख सकते हैं विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मुकाबला, एक क्लिक पर जानें सारी जानकारी
तख्तापलट की वजह से सुर्खियों में बांग्लादेश
बांग्लादेश इस समय तख्तापलट और हिंसा की वजह से सुर्खियों में है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की निशाना बनाया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री शेख हसीना से सत्ता छिन चुकी है। उन्होंने इस समय भारत में शरण ले रखी है और जल्द यहां से भी निकलने की तैयारी में हैं। बांग्लादेश में सोमवार को चार लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और जमकर उत्पात मचाया।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह
मशरफे मुर्तजा का घर जलाया
प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुर्तजा के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मुर्तजा पूर्व पीएम शेख हसीना के करीब माने जाते हैं। वो खुलना डिवीजन में नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने इस साल बांग्लादेश में आम चुनावों के दौरान अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फुटपाथ पर बिताई रात..सिस्टम से किए दो-दो हाथ; अब विनेश फोगाट ने पेरिस में रचा इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
34 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
56 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines