Paris Olympics 2024: कब और कहां देख सकते हैं विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मुकाबला, एक क्लिक पर जानें सारी जानकारी

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने के करीब हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला युस्नेलिस गुजमैन लोपेज से होना है। अगर वो इस मैच को जीत लेती हैं तो भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।

ban 1 (13)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। उन्होंने 50 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को 7-5 से हराया था। प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की युई सुसाकी से हुआ था।उन्होंने इस मैच में उलटफेर करते हुए जीत हासिल की थी। करोड़ों भारतीयों की निगाह इस समय विनेश फोगाट पर टिकी हुई है। तो आइए जानते हैं कि आप यह सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज से होगा मुकाबला

विज्ञापन

सेमीफाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज से होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अपने ट्वीट में बताया, ‘ये सेमीफाइनल मुकाबला 10:25 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगा। अगर विनेश फोगाट इस मैच को जीत जाती हैं तो भारत का एक सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं मुकाबला

विज्ञापन

आप विनेश फोगाट और युस्नेलिस गुजमैन लोपेज के बीच ये मुकाबला स्पोर्ट्स 18 टीवी पर देख सकते हैं। आप जियो सिनेमा ऐप पर भी लाइव-स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल भी आप इस मुकाबले को देख सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा है विनेश फोगाट का सफर

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने अपने पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी की 3-2 से हराया था। वो शुरू में इस मैच में पीछे चल रही थी, लेकिन मैच खत्म होने से पहले उन्होंने 2 पॉइंट हासिल करके जीत हासिल की थी। यूक्रेन की ओसाना लिवाच के खिलाफ मैच में विनेश फोगाट अपने पूरे रंग में नजर आ रही थी। उन्होंने पहले ही राउंड में 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में अपनी बढ़त को 4-0 कर लिया था। इसके बाद ओसाना ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन विनेश ने बढ़त को आखिरी तक बनाए रखा और मैच को 7-5 से अपने नाम कर लिया। बता दें कि विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। वो इससे पहले 53 किग्रा में खेलती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ