Aamer Jamal: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी आमिर जमाल की बेटी का निधन हो गया है. स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी नवजात बेटी को खो दिया है. जमाल हाल ही में पिता बने थे. इसके बाद ये खुशी अचानक गम में बदल गई. इस खबर के बाद से पाकिस्तानी फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के बीच शोक का माहौल है.
पाकिस्तानी स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़
आमिर जमाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी नवजात बेटी ने उनकी उंगली पकड़ी हुई है. इस तस्वीर में उन्होंने लिखा कि अल्लाह की तरफ से, अल्लाह के लिए. मैं तुम्हें अब और नहीं थामे रह सकता, मेरी नन्ही परी. बाबा और मां तुम्हें बहुत याद करेंगे. तुम स्वर्ग में सर्वोच्च स्थान पर रहो. आमिर की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें संवेदनाएं दी जा रही हैं. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने भी आमिर की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें संवेदनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि अल्लाह आपको और आपकी पत्नी को इस दुःख को सहने की शक्ति दे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे
पाकिस्तान टीम से दूर चल रहा है ये खिलाड़ी
आमिर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच जनवरी 2025 में खेली गई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया. फिलहाल वह पाकिस्तान टीम से दूर चल रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान में खेली जा रही कायदे आजम ट्रॉफी में वह लाहौर रीजन व्हाइट्स के लिए खेल रहे हैं.
ऐसा रहा है करियर
पाकिस्तान के लिए आमिर जमाल ने 8 टेस्ट मैच में 352 रन बनाए हैं और 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 3 वनडे मैच में उन्होंने 5 रन बनाने के साथ-साथ 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 6 टी-20 मैच में उन्होंने 88 रन बनाने के अलावा 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हुई वापसी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
22 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
34 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
43 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines