माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
---विज्ञापन---

PAK vs NED T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: आज यानी 7 फरवरी (शनिवार) से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी. हालांकि, यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया है.
ऐसे में पाकिस्तान के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतना जरूरी हो गया है. इस मैच में मिली हार उसे सीधे टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है. वहीं, नीदरलैंड्स के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. अगर वह पाकिस्तान को हराने में सफल रहता है, तो ग्रुप ए से सुपर-8 की रेस काफी रोमांचक हो जाएगी. बता दें कि, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के अलावा ग्रुप ए में भारत, अमेरिका और नामीबिया भी शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा.
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
श्रीलंका के कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) की पिच पारंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती रही है. हालांकि, इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2010 में खेला गया था, लेकिन हाल ही में यहां एक टी20 वार्म-अप मैच आयोजित हुआ था. उस अभ्यास मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 149 रन पर सिमट गई और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. पिछले कुछ सालों में पिच की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है और अब यहां टी20 मैचों में औसतन 170 रन के आसपास का स्कोर बनने लगा है.
वहीं, मौसम की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच 60 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जो मैच की दूसरी पारी के दौरान पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में मुकाबला बाधित होने या रद्द होने की आशंका है, जिससे पाकिस्तान को अंक बांटने पड़ सकते हैं. यह पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि वह पहले ही ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबला खेलने से मना कर दिया है, जिसके कारण वह दो अंक गंवा चुका है.
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है.
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इन दोनों मैचों में पाकिस्तान ने शानदार जीत हासिल की है. आंकड़ों के हिसाब से नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है.
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी, तो वहीं दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच 60 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसी स्थिति में मुकाबला बाधित होने या रद्द होने की आशंका है, जिससे पाकिस्तान को अंक बांटने पड़ सकते हैं. यह पाकिस्तान के लिए अनुकूल स्थिति नहीं होगी, क्योंकि वह पहले ही ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के कारण दो अहम अंक गंवा चुका है.
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा, यहां की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती रही है. हालांकि, इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2010 में खेला गया था, लेकिन हाल ही में यहां एक टी20 वार्म-अप मैच आयोजित हुआ था. उस अभ्यास मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 149 रन पर सिमट गई और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. पिछले कुछ सालों में पिच की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है और यहां टी20 मैचों में औसतन 170 रन के आसपास का स्कोर है.
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
नीदरलैंड्स: मैक्स ओ'डॉड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), बास डी लीडे, वेस्ली बर्रेसी, रूलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, टिम प्रिंगल.
ये भी पढ़ें-T20 WC 2026: श्रीलंका बोर्ड की अपील को PCB ने ठुकराया? IND vs PAK मैच पर आया बड़ा अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस टूर्नामेंट में उतरने जा रही है. हालांकि, पाकिस्तान को हर कदम फूंक-फूंककर रखना होगा, क्योंकि इस मैच में मिली हार उसे सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. ग्रुप ए में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले ने पहले ही पाकिस्तान की पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट की स्थिति को थोड़ा मुश्किल बना दिया है.
पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन.
आज यानी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगी. यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है, जिसके कारण यह मुकाबला पहले से ही चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में सबकी नजरें इस मुकाबले पर रहेंगी.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: पाकिस्तान के बायकॉट के बीच कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हमारा दिल..’
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।