Team India U19 Champion

इन 5 खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, टीम इंडिया को छठी बार दिलाया U19 World Cup का खिताब

Team India U19 WC Champion: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पटखनी देते हुए छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

Team India U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब को छठी बार अपने नाम कर लिया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे की सेना ने स्कोर बोर्ड पर 50 ओवर में 411 रन लगाए. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 311 रन बनाकर ढेर हो गई.

विज्ञापन

भारतीय टीम की इस यादगार जीत के असली नायक वैभव सूर्यवंशी रहे. वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने कहर बरपाते हुए 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि दीपेश ने भी 2 विकेट निकाले. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ