PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा था। टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज सात अक्टूबर से शुरू होने वाली है और 28 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह सीरीज पाकिस्तान की जगह किसी दूसरी देश में आयोजित की जा सकती है। इसके पीछे की वजह टेस्ट सीरीज के लिए स्टेडियमों का तैयार नहीं होना है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट बताती है कि इस सीरीज को यूएई या श्रीलंका में आयोजित किया जा सकता है, जिसको लेकर दोनों देशों संग बातचीत जारी है। बता दें कि पाकिस्तान में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसकी वजह से स्टेडियमों में निर्माण कार्य जारी है। इन स्टेडियमों में रावलपिंडी स्टेडियम का नाम शामिल है, जहां हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल गई थी। ऐसी ही तैयारियां लाहौर और कराची में भी जारी हैं।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल
यूएई और श्रीलंका में खेली जा सकती है सीरीज
पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए यूएई और श्रीलंका को संभावित वैकल्पिक देशों के तौर पर चुना है। यूएई में दुबई और शारजाह के रूप में दो वर्ल्ड क्लास मैदान हैं, जहां सीरीज आयोजित की जा सकती है। इन दो स्थानों पर पहले से ही तीन से बीस अक्टूबर के बीच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैच होने हैं। इसके अलावा अबुधाबी में भी दो स्थान हैं जो पहले ही टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर चुके हैं। इस तरह यूएई इस सीरीज के लिए फेवरेट होस्ट बनकर उभरा है। दूसरी ओर श्रीलंका भी इस सीरीज को आयोजित करने की रेस में है, लेकिन उसके सामने मॉनसून की वजह से दिक्कतें हैं।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें
पाकिस्तान में इंग्लैंड का कैसा रहा है प्रदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ ओली पोप की अगुवाई में खेल रही इंग्लैंड टीम का पाकिस्तान का पिछला दौरा यादगार रहा था। यहां टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने में सफलता पाई थी। पाकिस्तान में 2019 में टेस्ट क्रिकेट का फिर से आयोजन शुरू हुआ। इसके बाद से पाकिस्तान टीम सिर्फ चार मैचों में ही जीत दर्ज पाई है, जबकि उसने इस दौरान छह टेस्ट हारे। हालांकि इससे पहले टीम का घरेलू मैदान यूएई था, जहां टीम ने 2009 से 2019 के बीच 15 मैच जीते, जबकि आठ मैचों में ही टीम को हार झेलनी पड़ी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
28 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines