PAK vs ENG सीरीज के बीच आगामी टूर्नामेंट की घोषणा, शेड्यूल का हुआ ऐलान

PCB: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

PAK vs ENG (6)
विज्ञापन

Pakistan Cricket Board: फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैच की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेल रही है। सीरीज 1-1 से बराबर है। पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने अपने दल में कई बड़े बदलाव किए थे। बोर्ड ने बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। हालांकि अब पीसीबी ने घरेलू टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

पीसीबी का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कायदे आज़म ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन 26 अक्टूबर से होने वाला है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 दिसंबर को समाप्त होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में जेके क्षेत्र, बहावलपुर , डेरा मुराद जमाली , फैसलाबाद , एफएटीए , हैदराबाद , इस्लामाबाद , कराची क्षेत्र ब्लूज, कराची व्हाइट्स, लाहौर व्हाइट्स, लाहौर ब्लूज, लरकाना , मुल्तान , पेशावर , क्वेटा, रावलपिंडी और सियालकोट शामिल हैं।

पिछले साल कायदे आजम ट्रॉफी को कराची व्हाइट्स ने अपने नाम किया था। कराची की कप्तानी पाकिस्तान नेशनल टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद संभाल रहे थे। कराची ने फाइनल मैच में फैसलाबाद को गद्दाफी स्टेडियम में 465 रनों से हराया था।

विज्ञापन

बाबर आजम ले सकते हैं हिस्सा

माना जा रहा है कि कायदे आजम ट्रॉफी के लिए बाबर आजम अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर सकते हैं। पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बाबर इस प्रतियोगिता में रनों का अंबार लगाना चाहेंगे। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

अब्दुल्ला खुर्रम ने कही बड़ी बात

कायदे आजम ट्रॉफी को लेकर घरेलू क्रिकेट के डायरेक्टर अब्दुल्ला खुर्रम नियाजी ने कहा कि कायदे आजम ट्रॉफी पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट का शिखर है क्योंकि यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है बल्कि एक ऐसा मंच है जो देश भर से टैलेंट को सामने लाता है और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ