Pakistan Team News: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टी 20 क्रिकेट में हाल में ही उनके प्रदर्शन पर काफी ज्यादा सवाल उठे थे। दोनों बल्लेबाजों की स्लो स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसी बीच पाकिस्तान टी20 टीम के नए कप्तान सलमान आगा के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों की टी20 में वापसी अब नामुमकिन हो गई है।
पाकिस्तान को नए T20I ओपनर की जरूरत
मार्च की शुरुआत में पाकिस्तान के मुख्य कोच आकिब जावेद ने कहा था कि दोनों बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित करनी होगी। अब, टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान टीम अब बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान से आगे बढ़ चुकी है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कप्तान बने आगा सलमान ने उनके योगदान की सराहना की, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वे अब टीम की रणनीति का हिस्सा नहीं हैं।
आगा सलमान ने क्राइस्टचर्च में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,”बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अहम योगदान दिया है। अब हम एक नया ओपनिंग संयोजन तैयार करने पर काम कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन अभी तय नहीं हुई है, लेकिन हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और हमारा ध्यान दमदार प्रदर्शन करने पर है।”
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, इरफान खान नियाजी, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, उस्मान खान
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 16 मार्च – पहला टी20आई, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
- 18 मार्च – दूसरा टी20आई, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन
- 21 मार्च – तीसरा टी20आई, ईडन पार्क, ऑकलैंड
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
14 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
26 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
52 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines