आमिर जमाल की वापसी
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को मौका दिया है, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट में नहीं खिलाया गया था। टीम में नौ महीने बाद ऑलराउंडर आमिर जमाल की वापसी हुई है।पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच नहीं खेलेंगे। ऑलराउंडर ने बताया कि 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद से वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। स्टोक्स के पहले मैच से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ढाई साल में अपना पहला विदेशी टेस्ट खेलेंगे। यह उनका 2016 के बाद से एशिया में पहला टेस्ट होगा। पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम: सईम अय्यूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कैप्टन), बाबर आजम, सऊद शकील (उप-कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।