KKR vs RCB, Virat Kohli: IPL 2024 के 36वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसल लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 222 रन बनाए। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की ओर से विराट कोहली ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। हालांकि, तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विराट कॉट एंड बोल्ड आउट हुए। कोहली के आउट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कोहली खुद अपने आउट से नाखुश नजर आए। ऐसे में आइए जानते हैं कि नियम क्या कहता है।
क्रीज से बाहर थे विराट
राणा की हाई फुलटॉस गेंद को कोहली ने क्रीज से बाहर निकलकर मारने का प्रयास किया। ऑन फील्ड अंपायर ने कोहली को आउट दिया। ऐसे में उन्होंने रिव्यू लिया। तीसरे अंपायर का मानना था कि विराट कोहली क्रीज से बाहर थे, ऐसे में यह नो बॉल की जगह फेयर डिलिवरी है। तीसरे अंपायर का फैसला आने के बाद विराट कोहली भड़क गए। इस दौरान वह ऑन फील्ड अंपायर से भी बहस करते नजर आए। उन्हें इसकी सजा भी मिल सकती है।
कोहली ने बनाए 18 रन
कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 गेंदों पर 18 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। ग्रीन जर्सी में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछले 2 सीजन ग्रीन जर्सी में विराट कोहली खातस तक नहीं खोल पाए थे। IPL 2024 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 मुकाबलों में करीब 75 की औसत से 372 रन बनाए हैं। वह 17वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली से की बात, अगले ओवर में उड़ा डाले फिल साल्ट के होश
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: कैमरून ग्रीन ने उठाया लंबाई का फायदा, हवा में लगाई छलांग और लपका बेहतरीन कैच
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines