IPL 2024: मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली से की बात, अगले ओवर में उड़ा डाले फिल साल्ट के होश

Mohammed Siraj Virat Kohli: मोहम्मद सिराज और विराट कोहली की चैट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस चैट के बाद अगले ओवर में सिराज साल्ट का विकेट चटका देते हैं।

Mohammed Siraj Virat Kohli

Mohammed Siraj Virat Kohli

Mohammed Siraj Virat Kohli: स्पीडस्टर मोहम्मद सिराज की शानदार वापसी हो गई है। रविवार को आईपीएल 2024 के 36वें मैच में सिराज ने केकेआर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने तूफान मचा रहे केकेआर के बल्लेबाज फिल साल्ट के होश उड़ा डाले। महज 13 गेंदों में 48 रन ठोक चुके फिल साल्ट पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 7 चौके-3 छक्के ठोक डाले। उन्हें रोकना आरसीबी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था, लेकिन सिराज और विराट की कुछ बात हुई और 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर साल्ट के होश उड़ गए।

विज्ञापन

कोहली-सिराज की बातचीत का वीडियो आया सामने

विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि तीसरे ओवर के आखिर में सिराज और कोहली कुछ बातचीत करते हैं। सिराज कोहली के पास आकर कुछ पूछते हैं। फिर दोनों में कुछ देर बात होती है और फिर सिराज गेंदबाजी के लिए चले जाते हैं। इस चैट पर कमेंटेटर भी कहते हैं कि चैट में शायद इस बात की चर्चा की गई कि क्या डिफेंड करना चाहिए या फिर अटैक।

विज्ञापन

सिराज की शानदार गेंदबाजी के आगे साल्ट हुए ढेर

इसके बाद मोहम्मद सिराज 5वां ओवर डालने आते हैं। जिससे पहले चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की जमकर कुटाई हो चुकी होती है। साल्ट इस ओवर में 28 रन कूट देते हैं। अब सिराज अपना ओवर डालने आते हैं तो पहली गेंद पर सुनील नारायण एक रन लेकर साल्ट को स्ट्राइक दे देते हैं। फिर जैसे ही साल्ट स्ट्राइक पर आते हैं, सिराज उन्हें लेग की ओर फुल लेंथ गेंद डालते हैं, जिस पर साल्ट फ्लिक करना चाहते हैं, लेकिन वे चूकते हैं और डीप मिडविकेट पर रजत पाटीदार के हाथों कैच पकड़े जाते हैं। इस बड़े विकेट के मिलने के बाद आरसीबी के खेमे में खुशी छा जाती है। विराट कोहली भी काफी खुश नजर आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली कर रहे सपोर्ट

विराट कोहली और सिराज की बातचीत के बाद फैंस एक बार फिर इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आरसीबी को एक लीडर के तौर पर विराट सपोर्ट करते हैं। भले ही अब वे कप्तान नहीं है, लेकिन आज भी कई खिलाड़ी उन्हीं की सलाह से दुनिया के टॉप बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी रणनीति बनाते हैं। आपको बता दें कि सिराज को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले से बाहर रखा गया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने आरसीबी में शानदार वापसी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ