IPL 2024: विराट कोहली ने बीच मैदान सुनील नारायण को दी चुनौती, दिखाया पुष्पा स्टाइल

Virat Kohli Pushpa Style Sunil Narine: विराट कोहली केकेआर के बल्लेबाज सुनील नारायण को बीच मैदान चुनौती देते नजर आए। कोहली का ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat kohli Pushpa Style Sunil Narine

Virat kohli Pushpa Style

Virat Kohli Pushpa Style Sunil Narine: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मैदान पर मौजूदगी फैंस को खुश कर देती है। वे मैदान पर एग्रेसिव होने के साथ ही साथी खिलाड़ियों से मजे लेने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। विराट कोहली की इसी खुशमिजाजी का नजारा रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ने केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज सुनील नारायण के बीच मैदान मजे ले लिए।

विज्ञापन

अचानक बॉलिंग एक्शन में नजर आए कोहली

हुआ यूं कि मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद विराट कोहली अचानक गेंदबाजी के लिए उतर आए। वे अंपायर को अपनी कैप पकड़ाते हैं और बॉलिंग एक्शन के लिए तैयार हो जाते हैं। बॉल को हाथ में लेकर जब कोहली आगे बढ़ते हैं तो उनके सामने सुनील नारायण आ जाते हैं।

विज्ञापन

पुष्पा फिल्म का स्टाइल दिखाया 

जिन्हें देख कोहली पुष्पा फिल्म का मशहूर सिग्नेचर स्टाइल Kill You… आजमाते हैं और उन्हें खुली चुनौती दे देते हैं। इसके कुछ देर बाद ही कोहली नारायण से कुछ कहते नजर आते हैं। जिस पर नारायण जोर से हंसते नजर आते हैं। ये नजारा देख कमेंटेटर भी हैरान रह गए। कोहली का ये वीडियो क्रिकेट फैंस में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली ने नहीं की गेंदबाजी 

खास बात यह है कि कोहली ने ये ड्रामा करने के बाद गेंदबाजी नहीं की। इसे लेकर कहा जा रहा है कि वे नारायण को डराना चाहते थे। शायद इसी का असर था कि सुनील नारायण इस मैच में फ्लॉप रहे। वे 15 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 2 चौके लगाए। नारायण के आउट होने के बाद कोहली एग्रेसिव मूड में नजर आए। हालांकि नारायण के आउट होने के बाद केकेआर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ