Lionel Messi Announced Return India: फुटबॉल के सबसे बड़े सुपरस्टार लियोनल मेसी की भारत में वापसी होने वाली है. वो 2011 में आखिरी बार भारत दौरे पर आए थे और इसके बाद से फैंस उन्हें दोबारा भारतीय सरजमीं पर देखना चाहते थे. अब सभी की इच्छा पूरी होने वाली है. दिसंबर 2025 में वो भारत आएंगे और अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे. पहले सिर्फ मेसी के इंडिया में आने को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन अब उन्होंने खुद ही इस बारे में ऐलान कर दिया है. उनकी पोस्ट पर भारतीय फैंस काफी प्यार भी दिखा रहे हैं.
लियोनल मेसी ने किया बड़ा ऐलान
मेसी ने इंस्टाग्राम पर आकर भारत दौरे का ऐलान किया है, जहां वो मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में नजर आएंगे. उन्होंने बताया कि वो अलग-अलग भारतीय सेलेब्रिटी से मिलेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं इस दिसंबर भारत जैसे खूबसूरत देश का दौरा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मेरे लिए कॉन्सर्ट, युथ फुटबॉल क्लीनक, पैडल अप और चैरिटेबल कदम उठाना खुशी का मौका होगा. ये सभी चीजें कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और शायद एक और शहर में होंगी. इसकी टिकट उपलब्ध हैं. मेरे लिए भारत के सबसे बड़े स्टार्स और ऊंचे पद पर मौजूद लोगों से मिलना एवं बातचीत करना सम्मान की बात होगी. सताद्रु दत्ता इनिशिएटिव को धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने 14 साल बाद भारत में मेरी वापसी संभव कराई है.
आप नीचे मेसी के ऐलान से जुड़ा पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: इन 5 भारतीय हीरो ने पहले दिन मचाया धमाल, वेस्टइंडीज की निकाल दी ‘हवा’
मेसी के टूर से जुड़ी पूरी जानकारी
लियोनल मेसी के भारत दौरे के लिए फैंस बहुत उत्साहित होंगे. 13 दिसंबर 2025 से इस टूर की शुरुआत होगी और वो कोलकाता में नजर आएंगे. इसके बाद मुंबई और दिल्ली में भी वो दिखाई देंगे. नीचे उनके टूर से जुड़ी पूरी जानकारी है:
| दिनांक | जगह | शहर |
| 13 दिसंबर 2025 | सॉल्ट लेक स्टेडियम | कोलकाता |
| 14 दिसंबर 2025 | वानखेड़े स्टेडियम | मुंबई |
| 15 दिसंबर 2025 | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
ये भी पढ़ें:- IND vs WI 1st Test: मिचेल स्टार्क को पछाड़ मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, इस मामले में बन गए नंबर 1
संबंधित खबरें
सैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
4 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
17 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines