---विज्ञापन---

CWG 2026 Day 9: नीरज चोपड़ा के गोल्ड के साथ चमकेगा भारत! दांव पर लगे दर्जन भर पदक, देखें पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games Day 9 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. CWG 2026 के नौवें दिन भी भारतीय दल के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. नीरज चोपड़ा से सभी को खूब उम्मीदें हैं. आइए एथलीट्स के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Commonwealth Games Day 9, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठ दिन बीत चुके हैं. भारतीय दल ने अभी तक 17 मेडल अर्जित किए हैं. मीराबाई चानू, शर्मिला धनखड़ और दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. 8वें दिन भी भारत ने मेडल प्राप्त किए. अब सभी की नजरें 9वें दिन पर टिकी हैं. आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जेवलिन थ्रो का फाइनल होगा. इसके अलावा सभी 10 बॉक्सर सेमीफाइनल में उतरेंगे। 31 जुलाई को भारतीय एथलीट्स के पास अलग-अलग खेलों में मेडल जीतने का मौका है. आइए नौवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

बाउल्स

  • शाम 5:15 बजे- मेंस डबल सेक्शनल मुकाबला: नवनीत सिंह / दिनेश कुमार (भारत) vs इयान बार्न्स / ओलिवर थॉम्पसन (फॉकलैंड द्वीप)
  • रात 10:20 बजे- वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया (भारत) vs मिल्ड्रेड मकंडाविरे (जाम्बिया)

बॉक्सिंग

  • दोपहर 3:15 बजे- वुमेंस 54 किलो सेमीफाइनल: प्रीति पवार vs कैथरीन म्वापे (जाम्बिया)
  • शाम 4:30 बजे- मेंस 80 किलो सेमीफाइनल: अंकुश पंघाल vs जोशुआ ओफोरी (कनाडा)
  • शाम 7:15 बजे- वुमेंस 57 किलो सेमीफाइनल: जैस्मिन लाम्बोरिया vs रापेलांग मासेलेला (लेसोथो)
  • शाम 7:30 बजे- वुमेंस 70 किलो सेमीफाइनल: अरुंधति चौधरी vs रोजी एक्लेस (वेल्स)
  • रात 8:15 बजे- मेंस 55 किलो सेमीफाइनल: जदुमणि सिंह vs फिलिप हाओसेब (नामीबिया)
  • रात 11:30 बजे- वुमेंस 51 किलो सेमीफाइनल: साक्षी चौधरी vs एम्बर-जेन वॉल (कनाडा)
  • रात 12:15 बजे (1 अगस्त)- वुमेंस 60 किलो सेमीफाइनल: प्रिया घंघास vs लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड)
  • रात 12:45 बजे (1 अगस्त)- वुमेंस 75 किलो सेमीफाइनल: लवलीना बोरगोहेन vs तारोना ताफाकी (तुवालु)
  • 1:00 बजे (1 अगस्त)- मेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल: सचिन सिवाच vs ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स)
  • रात 1:30 बजे (1 अगस्त)- मेंस +90 किलो सेमीफाइनल: नरेंद्र बरवाल vs नाइजेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो)

ये भी पढ़ें: CWG 2026: आज रात नीरज चोपड़ा रचेंगे इतिहास! जानें कब, कहां और कैसे LIVE देखें जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला

---विज्ञापन---

जूडो

  • दोपहर 3:42 बजे- मेंस 60 किलो राउंड ऑफ 16 (हर्ष सिंह)
  • शाम 4:00 बजे- वुमेंस 52 किलो राउंड ऑफ 16 (श्रद्धा कडुबाल चोपड़े)
  • शाम 4:12 बजे- मेंस 66 किलो राउंड ऑफ 16 (रोहित बसीर माजगुल)
  • शाम 4:36 बजे- वुमेंस 48 किलो क्वार्टरफाइनल (अस्मिता डे)
  • शाम 5:30 बजे- वुमेंस 57 किलो क्वार्टरफाइनल (यामिनी मौर्य)

ट्रैक साइक्लिंग

  • शाम 4:59 बजे- मेंस 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट क्वालिफाइंग (दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों)
  • रात 8:30 बजे- मेंस कीरिन पहला राउंड (रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, जेम्श सिंह कैथेल्लाकपम)
  • रात 10:46 बजे- मेडल मुकाबला: मेंस 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट कांस्य पदक रेस (अगर क्वालिफाई करेंगे)
  • रात 10:53 बजे- मेडल मुकाबला: मेंस 4000 मीटर इंडिविजुअल परसूट स्वर्ण पदक रेस (अगर क्वालिफाई करेंगे)
  • रात 11:53 बज- मेडल मुकाबला: मेंस एलिमिनेशन रेस फाइनल (हर्षवीर सिंह सेखों)

एथलेटिक्स

  • दोपहर 3:00 बजे- मेंस डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (तेजस्विन शंकर)
  • दोपहर 3:20 बजे- मेंस डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो फाइनल (तेजस्विन शंकर)
  • शाम 4:13 बजे- मिश्रित 4×400 मीटर रिले राउंड-1 (अंसा बाबू, नीरू पाठक, रशदीप कौर, विशाल टीके, राजेश रमेश)
  • शाम 5:00 बजे- मेंस डेकाथलॉन पोल वॉल्ट फाइनल (तेजस्विन शंकर)
  • रात 11:30 बजे- मेंस डेकाथलॉन भाला फेंक फाइनल (तेजस्विन शंकर)
  • रात 12:45 बजे (1 अगस्त)- मेडल मुकाबला: मेंस भाला फेंक फाइनल (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह)
  • रात 1:05 बजे (1 अगस्त)- मेडल मुकाबला: मेंस डेकाथलॉन 1500 मीटर हीट-1 (तेजस्विन शंकर)
  • रात 1:30 बजे (1 अगस्त)- मेडल मुकाबला: मेंस 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (यशस पालक्षा, संतोष कुमार तमिलरासन)

ये भी पढ़ें: सब्जी बेची, खेतों में बहाया पसीना…कौन हैं लवप्रीत सिंह? जिन्होंने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल

First published on: Jul 31, 2026 11:51 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola