नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में रुमेश पथिरागे ने जीता डायमंड लीग 2026 का फाइनल, 89.04 मीटर का थ्रो करके रचा इतिहास

Rumesh Pathirage Wins Diamond League Finale: डायमंड लीग 2026 फाइनल में नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं लिया. उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका के रमेश पथिरागे ने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया.

neeraj chopra rumesh pathirage

चोटिल होने के कारण नीरज चोपड़ा नहीं बने डायमंड लीग फाइनल का हिस्सा (Image: ANI and X)

विज्ञापन

Rumesh Pathirage Wins Diamond League Finale: डायमंड लीग 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए. इसी वजह से वह फाइनल में जगह नहीं बना पाए. डायमंड लीग फाइनल में अपना डेब्यू कर रहे श्रीलंका के रमेश पथिरागे ने कमाल कर दिया और ब्रुसेल्स में हुए इस इवेंट में जीत दर्ज की. नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में रुमेश से थोड़े पीछे रह गए थे और सिल्वर मेडल पर कब्जा कर पाए थे. इसी वजह से डायमंड लीग 2026 में नीरज पर सभी की नजरें थीं. खैर, उनकी गैरमौजूदगी में रुमेश ने 89.04 मीटर का थ्रो करके खिताब जीता.

डायमंड लीग फाइनल में पथिरागे की जीत

डायमंड लीग 2026 के फाइनल में रुमेश पथिरागे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उनका पहला थ्रो 80.42 मीटर और दूसरा थ्रो 79.73 मीटर का रहा. हालांकि, तीसरी कोशिश में रुमेश ने कमाल कर दिया और 89.04 मीटर दूर भाला फेंकते हुए बढ़त हासिल कर ली. पोलैंड के डाविड वैगनर ने 87.47 मीटर का थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं ग्रेनेडा के केशॉर्न वालकॉट 83.99 मीटर के साथ डायमंड लीग फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन

पथिरागे ने डायमंड लीग में किया डॉमिनेट

रुमेश पथिरागे ने डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाने से पहले अलग-अलग टूर्नामेंट में बवाल मचाया. उन्होंने डायमंड लीग सर्किट में 5 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया, जिसमें से 4 में वह पहले स्थान पर रहे और सिर्फ एक में वह दूसरे स्थान पर रहे. बता दें कि रोम में हुए डायमंड लीग में उन्होंने 92.62 मीटर का जोरदार थ्रो किया था. मौजूदा समय में रुमेश पथिरागे दुनिया के नंबर 1 भाला फेंक एथलीट हैं. इस सीजन उन्होंने दो बार 92 मीटर से दूर थ्रो किया है.

नीरज चोपड़ा हुए डायमंड लीग फाइनल से बाहर

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को लुसाने डायमंड लीग के बाद ट्रेनिंग करते हुए टखने में चोट आई. लिगामेंट टियर के चलते वह डायमंड लीग 2026 के फाइनल से बाहर हो गए. रुमेश पथिरागे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. नीरज के पास डायमंड लीग जीतकर बदला लेने का मौका था, लेकिन चोट ने चीजें खराब कर दीं. बता दें कि चोपड़ा सिर्फ डायमंड लीग फाइनल ही नहीं, बल्कि 2026 के एशियन गेम्स और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर हो चुके हैं. चोपड़ा हाल ही में चोट से वापस आए थे और अब इंजरी से उन्हें दोबारा खेल के मैदान से दूर कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ