US Open 2026: एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन के बीच होगा फाइनल मुकाबला, दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
यूएस ओपन 2026 का फाइनल मैच तय हो गया है. मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Sep 12, 2026 10:52
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Sep 12, 2026 10:52
Share :
यूएस ओपन का मेंस सिंगल्स मैच हुआ तय (Photo: X/
US Open Tennis)
---विज्ञापन---
US Open 2026: यूएस ओपन 2026 का मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच तय हो गया है. जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा. दोनों के बीच रविवार को तगड़ा मुकाबला होने वाला है. शेल्टन के लिए ये मुकाबला बहुत खास रहने वाला है. उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में एंट्री की है. अगर वो जीत गए तो फिर इतिहास रच देंगे. ज्वेरेव ने कारेन खाचानोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं शेल्टन ने कड़े मुकाबले में फ्रांसेस टियाफो को हराया.
सेमीफाइनल में हुए कड़े मुकाबले
ज्वेरेव ने खाचानोव के बीच मुकाबला काफी शानदार रहा. दोनों ने मैच जीतन के लिए पूरी जान लगा दी. अंत में ज्वेरेव ने खाचानोव को 6-3, 7-6(7), 7-6(6) से हराया. ज्वेरेव छह साल बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं. इससे पहले 2020 में वो फाइनल में पहुंचे थे. ज्वेरेव इस बार किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेंगे.
---विज्ञापन---
शेल्टन और टियाफो के बीच भी सेमीफाइनल मैच काफी तगड़ा रहा. शेल्टन पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन बाद में उन्होंने धमाकेदार वापसी की. अंत में शेल्टन ने टियाफो को 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराया. ज्वेरेव के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. वो लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच हैं. उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन का फाइनल भी खेला. हालांकि वो जीत दर्ज नहीं कर पाए. वो यूएस ओपन जीतकर इस साल को और ज्यादा शानदार बनाना चाहेंगे.
वुमेंस सिंगल्स फाइनल मैच भी क्लियर हो गया है. कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना का मैच आर्यना सबालेंका के साथ होगा. फाइनल में दुनिया की नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी. पहले सेमीफाइनल मैच में सबालेंका ने जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 में हराया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में एंट्री की. रिबाकिना और आर्यना सबालेंका के बीच भी कड़ी टक्कर देखने क मिलेगी. दोनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं. रिबाकिना पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. उन्होने 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था.