एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, बेन शेल्टन को हराकर जीता करियर का पहला US Open टाइटल

Alexander Zverev Won US Open Title: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में बेन शेल्टन को हरा दिया. इसी के साथ वह पहली बार यूएस ओपन टाइटल जीतने में सफल हुए.

alexander zverev won us open title

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता अपना पहला यूएस टाइटल (Image: Instagram/usopen)

Alexander Zverev Won US Open Title: एलक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन के बीच यूएस ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का फाइनल खेला गया. यह मैच कुल चार सेट तक चला और एलक्जेंडर ज्वेरेव ने जीत दर्ज करते हुए अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीता. आर्थर एशे स्टेडियम में हुए इस मैच में अमेरिकी फैन फेवरेट बेन शेल्टन को काफी सपोर्ट मिला, लेकिन ज्वेरेव अंत में उन पर भारी पड़े और जीत के साथ इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन फाइनल

यूएस ओपन 2026 मेंस सिंगल्स फाइनल के पहले सेट में एलेक्जेंडर ज्वेरेव का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने 6-3 से सेट अपने नाम करके बेन शेल्टन को बैकफुट पर धकेल दिया. दूसरा सेट टाई-ब्रेकर तक गया और यहां ज्वेरेव का 7-2 से पलड़ा भारी रहा. तीसरे सेट में 23 वर्षीय शेल्टन ने जोरदार वापसी की. एक समय पर स्कोर 5-5 की बराबरी पर था लेकिन फिर बेन ने दो शानदार शॉट्स के जरिए 7-5 की बढ़त के साथ तीसरा सेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

फैंस को उम्मीद थी कि बेन शेल्टन चौथा सेट जीतकर मुकाबले को निर्णायक सेट तक ले जाएंगे. हालांकि, एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पूरी तरह से डॉमिनेट करके 6-2 से सेट अपने नाम किया. इसी के साथ एलक्जेंडर ज्वेरेव ने मेंस सिंगल्स फाइनल में जीत दर्ज करके यूएस ओपन का खिताब जीत लिया.

विज्ञापन

मजेदार अंदाज में हुआ मैच का अंत

एलेक्जेंडर अपनी रिदम में थे, उन्हें एहसास नहीं हुआ कि मैच खत्म हो गया और उन्हें जीत मिल गई है. उन्होंने अनजाने में गेंद को दोबारा नेट के ऊपर मार दिया. यह देख फैंस की हंसी छूट गई. उन्होंने जश्न मनाना तब शुरू किया, जब उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर देखा कि वह जीत चुके हैं.

ज्वेरेव ने जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल

29 वर्षीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव के लिए साल 2026 शानदार साबित हुआ. उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में फ्लावियो कोबोली को 5 सेट के जोरदार फाइनल में हराया और अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता. अब यूएस ओपन मेंस सिंगल्स फाइनल जीतकर जवेरेव ने अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज कर लिया है. इससे पहले 2020 के यूएस ओपन, 2024 के फ्रेंच ओपन और 2025 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में एलेक्जेंडर उपविजेता रहे थे. लगातार दिल टूटने के बाद आखिरकार 2026 में उनकी किस्मत चमकी और वह दो बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में सफल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ