China Masters 2025: इन दिनों चीन में चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 की धूम है. जिसमें भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु कमाल का कर रही हैं. महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ-32 के बाद अब उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में गजब का खेल दिखाया. सिंधु ने थाईलैंड की खिलाड़ी को सीधे 2 सेटों में मात दी और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. सिंधु ने दोनों ही सेट एकतफरा अंदाज में जीते. पूरे मुकाबले में किसी भी मौके पर थाईलैंड की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को वापसी करने का मौका नहीं मिला.
पीवी सिंधु ने पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से मात दी है. मैच 41 मिनट तक चला, जिसमें पीवी सिंधु का जलवा दिखा. उन्होंने इस जीत के साथ चोचुवोंग के खिलाफ अपने हेड-टु-हेड रिकॉर्ड को 6-5 कर लिया है. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज हैं. पीवी सिंधु की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें हॉन्गकॉन्ग ओपन 2025 में हार मिली थी. वो पहले राउंड में बाहर हो गई थीं.
जीत के बाद क्या बोलीं पीवी सिंधु ?
पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ मिली जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर की. सिंधु ने कहा ‘मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद जरूरी था. वह (चोचुवोंग) एक टॉप खिलाड़ी हैं. मैंने इंडोनेशिया ओपन में उनके साथ खेला था और उस समय भी मुकाबला कड़ा था. पहला गेम जीतने के बाद, मैं दूसरे गेम में ज्यादा सतर्क थी.’
क्वार्टर फाइनल में किससे होगा पीवी सिंधु का मुकाबला?
अब पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में नजर आएंगी. उनका मुकाबला टॉप सीड कोरिया की एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.
ये भी पढ़ें: ISSF World Cup Final 2025: 8 भारतीय शूटर्स ने फाइनल में बनाई जगह, मनु भाकर दिलाएंगी 2 मेडल?
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines